रोजगार

भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार, 2 ट्रॉलर जब्त जानिए क्या है मामला...

 Indian Fishermen Arrested : श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों का शनिवार को एक विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है। दरअसल देर रात मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में भारतीय मछुआरों को उनकी दो मछली पकड़ने वाली नाव को भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि, मछली पकड़ने के विवाद श्रीलंका और भारत के बीच काफी लंबे समय से चल रहा है। जो एक बार फिर चर्चा में आ रही है।

कार्रवाई के दौरान वाहन जब्त :

इस मामले श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि, उत्तर-मध्य नौसेना कमान ने श्रीलंकाई जलक्षेत्र में 11 जनवरी की रात को भारतीय मछली पकड़ने वाले नावों की एक समूह को अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए देखा था। जिसके बाद उन्हें खिलाफ इनशोर पेट्रोल क्राफ्ट और फास्ट अटैक क्राफ्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सूत्रों के मुताबिक 2 ट्रॉलरों को इस कार्रवाई के दौरान जब्त किया है, इन 8 मछुआरों ईरानातिवु द्वीप पर गिरफ्तार कर लाया गया है। जहां पर आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए इन मछुआरों को किलिनोचची के सहायक मत्स्य निदेशक को सौंपा दिया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image