सामान्य ज्ञान

2 सितंबर का राशिफल:वृष राशि वालों को प्रमोशन या बढ़ी हुई सैलेरी मिल सकती है, कर्क राशि वालों का प्रॉपर्टी विवाद सुलझेगा

बुधवार, 2 सितंबर को पैसा, नौकरी, प्रॉपर्टी और रिश्तों में कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण स्थितियां बनेंगी। मेष राशि वालों का फंसा पेमेंट वापस मिल सकता है। वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिलने की संभावना है। कर्क राशि वालों का विवादित प्रॉपर्टी मामला किसी की मदद से सुलझ सकता है। कन्या राशि के विवाह इच्छुक लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। तुला राशि वालों की आमदनी बढ़ेगी और प्रेम संबंध को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं। वहीं, कर्क राशि के कारोबारियों को कर्मचारियों की लापरवाही से बड़ा ऑर्डर रद्द होने से बचाना होगा और तुला राशि वालों को वाहन चलाते समय खास सावधानी रखनी होगी। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- घर में खास मेहमानों के आने से व्यस्तता रहेगी। रोज के कामों के बीच मौज-मस्ती और आराम के लिए भी समय निकाल पाएंगे। कहीं कोई पेमेंट फंसा हुआ है तो आज उसे वापस लेने की कोशिश सफल हो सकती है। परिवार और मेहमानों के साथ समय अच्छा बीतेगा। नेगेटिव- कोई काम मन मुताबिक न होने पर गुस्सा करने से परेशानी बढ़ सकती है। परिस्थितियों के हिसाब से अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव करना जरूरी रहेगा। अनजान लोगों से किसी तरह का लेन-देन या ज्यादा मेलजोल न रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। व्यवसाय- मेहनत के मन मुताबिक नतीजे न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से काम करने का तरीका बेहतर होगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में हर बात साफ रखना जरूरी रहेगा। दूसरों की बातों में आने के बजाय अपनी क्षमता और फैसलों पर भरोसा रखें। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक जुड़ाव और भरोसा मजबूत रहेगा। प्रेम संबंध में भी अच्छा तालमेल और खुशी बनी रहेगी। स्वास्थ्य- कब्ज और गैस के कारण पेट में दर्द हो सकता है। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6 वृष - पॉजिटिव- व्यस्त दिनचर्या से राहत मिलेगी और परिवार के साथ मनोरंजन तथा मौज-मस्ती में समय बीतेगा। निवेश करने की योजना है तो आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रह सकती है। फैसला लेने से पहले रकम, जोखिम और अपनी जरूरत जरूर देखें। घर में बदलाव या सुधार से जुड़ा कोई काम भी हो सकता है। नेगेटिव- कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन हिम्मत के साथ उनका सामना करने पर स्थिति संभल जाएगी। जल्दी हार मानने से बड़ा नुकसान हो सकता है। कभी-कभी मन परेशान रहेगा। खुशमिजाज और प्रभावशाली लोगों के साथ समय बिताने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय- ग्लैमर और ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े कारोबार में तरक्की होगी। फिलहाल कोई महत्वपूर्ण बिजनेस डील टालना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के अच्छे काम के कारण प्रमोशन या वेतन वृद्धि हो सकती है। लव- विपरीत लिंग के लोगों से बातचीत और मेलजोल में मर्यादा रखें। लापरवाही से शादीशुदा जीवन में विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य- कब्ज या बवासीर की परेशानी पहले से है तो इसे हल्के में न लें। समय पर डॉक्टर की सलाह और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3 मिथुन - पॉजिटिव- किसी तय लक्ष्य पर काम करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी रहेगी। धार्मिक या आध्यात्मिक जगह पर समय बिताने से मनोबल बढ़ेगा। लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखने से काम आगे बढ़ेगा। नेगेटिव- खुद को साबित करने के लिए अभी और मेहनत करनी पड़ेगी। वाहन खरीदने के लिए लोन लेने की योजना है तो पहले अपनी आर्थिक स्थिति और किस्तों का हिसाब समझ लें। अपनी योजनाएं और जरूरी बातें हर किसी को न बताएं। व्यवसाय- कारोबार में अच्छे कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं और फायदे के रास्ते खुलेंगे। दूर की पार्टियों से दोबारा संपर्क बनेगा। पार्टनरशिप करने से पहले उससे जुड़ी सभी शर्तों पर अच्छी तरह चर्चा करें। नौकरीपेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होगा, जिससे बॉस और वरिष्ठ अधिकारी खुश रहेंगे। लव- परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल रहने से घर में प्यार बना रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों के साथ व्यवहार में मर्यादा रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- प्रकृति और खुले वातावरण में कुछ समय बिताने से शरीर और मन दोनों अच्छा महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5 कर्क - पॉजिटिव- किसी धार्मिक जगह पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की पढ़ाई या करियर से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मामले पर बातचीत होगी और उसका समाधान निकलेगा। विवादित प्रॉपर्टी का कोई मामला चल रहा है तो किसी व्यक्ति की मध्यस्थता से सुलझ सकता है। नेगेटिव- कहीं निवेश करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति जरूर देखें। युवा लोगों को लापरवाही या लोगों को समझने में गलती के कारण कारोबारी मामले में धोखा मिल सकता है। जरूरत से ज्यादा सोचते रहने के कारण कोई अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। व्यवसाय- कारोबार की हर महत्वपूर्ण गतिविधि अपनी निगरानी में करवाएं। कर्मचारियों की लापरवाही से कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर रद्द हो सकता है। नौकरीपेशा लोग बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें, वरना काम में नुकसान हो सकता है। लव- बहुत ज्यादा व्यस्तता और थकान के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास और हिम्मत बनाए रखेगा। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या पहले से है तो डॉक्टर की बताई दवाइयां और जांच नियमित रखें। साथ में योग, हल्की एक्सरसाइज और जीवनशैली में सही बदलाव से सेहत संभालने में मदद मिलेगी। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 7 सिंह - पॉजिटिव- जिस काम के लिए लंबे समय से बहुत कोशिश कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिल सकती है। घर के बड़े और वरिष्ठ लोगों के साथ समय बिताने से उनकी उपयोगी सलाह मिलेगी। उनका अनुभव किसी महत्वपूर्ण मामले में आपकी सोच और फैसला बेहतर करेगा। नेगेटिव- पैसों के मामले में दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने से निराशा हो सकती है। अपनी क्षमता और मेहनत पर भरोसा रखें। रिश्तेदारों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से माहौल बिगड़ सकता है। अपने निजी जीवन में भी दूसरों का जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप न होने दें। व्यवसाय- काम में नए और फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। कारोबारी लोगों के बीच आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा। पार्टनरशिप करना फायदेमंद रह सकता है। सरकारी कर्मचारियों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लोन या उधार लेने से पहले अपनी चुकाने की क्षमता जरूर देखें। लव- परिवार में चल रहा विवाद दूर होगा और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। प्रेम संबंध में भी नजदीकी बनी रहेगी। स्वास्थ्य- महिलाओं को जोड़ों में दर्द या स्त्री रोग से जुड़ी परेशानी हो सकती है। काम के साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी रहेगा। परेशानी बनी रहे तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8 कन्या - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह और सहयोग मिलेगा। आज लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला आगे फायदा दे सकता है। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक जगह पर समय बिताने से मन शांत रहेगा। नेगेटिव- खरीदने-बेचने से जुड़े किसी मामले में बहुत सोच-समझकर फैसला लेना होगा। धोखा या विश्वासघात होने की स्थिति बन सकती है। बच्चों से जुड़ी परेशानी पर गुस्सा करने के बजाय शांत तरीके से बात करें। व्यवसाय- कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी के कारोबार में डील करते समय दस्तावेज अच्छी तरह जांचें। छोटी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है। ऑफिस का माहौल शांत रहेगा। लव- घर की व्यवस्था बनाए रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। शादी करना चाह रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य- एलर्जी परेशान कर सकती है। बदलते मौसम में खानपान का खास ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6 तुला - पॉजिटिव- पैसों से जुड़े काम व्यवस्थित करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई निजी फैसला लेना है तो ज्यादा देर करने से बचें। समय पर लिया गया फैसला खुशी दे सकता है। परिवार से जुड़ी कोई जिम्मेदारी पूरी करने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। नेगेटिव- जमीन खरीदने या बेचने के मामले में बहुत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। ज्यादा फायदा पाने की कोशिश नुकसान करा सकती है। व्यवहार सहज और शांत रखने से मुश्किल परिस्थिति संभालना आसान होगा। व्यवसाय- कारोबार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे बेहतर तरीके से काम करेंगे। परिवार के बड़े लोगों की सलाह से कोई कारोबारी परेशानी सुलझ सकती है। आमदनी के रास्ते बढ़ेंगे। लव- शादीशुदा जीवन में प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंध को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। इससे खुशी और उत्साह बढ़ेगा। स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों से दूरी रखें। चोट या दुर्घटना होने की संभावना है। वाहन बहुत सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1 वृश्चिक - पॉजिटिव- सहज व्यवहार रखने से अपनी क्षमता के दम पर कई काम अच्छे तरीके से पूरे कर पाएंगे। निवेश की योजना फायदेमंद रह सकती है। फैसला लेने से पहले जोखिम और अपनी आर्थिक स्थिति जरूर समझें। किसी करीबी दोस्त का सहयोग आपका उत्साह और बढ़ाएगा। नेगेटिव- युवाओं को गलत संगत और गलत आदतों से दूरी रखनी होगी। आलस के कारण कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। घर के बड़े लोगों की सलाह मानने से किसी बड़ी गलती से बचेंगे। सफलता मिलेगी, लेकिन इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसाय- पब्लिक रिलेशन और कारोबारी पार्टियों से अच्छे संबंध फायदा देंगे। ज्यादा लोगों से संपर्क बनाए रखना उपयोगी रहेगा। काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। लव- जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना जरूरी रहेगा। प्रेम संबंध में रोमांस बना रहेगा। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या से पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य परेशानी में राहत मिल सकती है। सेहत को लेकर अभी लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8 धनु - पॉजिटिव- रोज की भागदौड़ से कुछ समय निकालकर अपनी पसंद या किसी क्रिएटिव काम में बिताएंगे। इससे तनाव कम होगा और नई ऊर्जा महसूस होगी। परिवार के किसी सदस्य की परेशानी सुलझाने में मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। नेगेटिव- अपनी किसी निजी परेशानी को समय रहते सुलझा लें, वरना वह बढ़ सकती है। उधार और पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। अनजान लोगों से ज्यादा मेलजोल न रखें और निजी बातें शेयर करने से बचें। व्यवसाय- कारोबारी मामलों में जल्दबाजी के बजाय धैर्य रखना होगा। उधार दिया पैसा या रुका पेमेंट वापस लेने के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अचानक काम के सिलसिले में यात्रा करने का आदेश मिल सकता है। लव- घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंध को शादी तक पहुंचाने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। स्वास्थ्य- अनियमित खानपान और बिगड़ी दिनचर्या से सेहत प्रभावित हो सकती है। गैस और पेट खराब होने की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4 मकर - पॉजिटिव- दिन अच्छा रहेगा। अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। कुछ खर्च और चुनौतियां आएंगी, लेकिन उन्हें संभाल लेंगे। विद्यार्थी अपनी किसी उपलब्धि को लेकर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। नेगेटिव- किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ अचानक कोई नकारात्मक बात उठने से तनाव हो सकता है। इस बात को ज्यादा बढ़ने न दें। अपनी महत्वपूर्ण चीजें खुद संभालकर रखें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। व्यवसाय- कारोबार में जिम्मेदारियां और काम का बोझ ज्यादा रहेगा। आलस छोड़कर पूरा ध्यान काम में लगाने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। नौकरी में प्रोजेक्ट को गंभीरता और ईमानदारी से पूरा करें। तरक्की मिलने की संभावना है। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए ऐसी स्थिति से दूरी रखें। स्वास्थ्य- एलर्जी परेशान कर सकती है। अपच और गैस से बचने के लिए खानपान की आदतों में सुधार करना होगा। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9 कुंभ - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही जरूरी कामों की योजना बना लेंगे तो काम अच्छे तरीके से पूरे होते जाएंगे। आत्मविश्वास बहुत मजबूत रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग और दूसरे कामों में अच्छा समय बीतेगा। नेगेटिव- अचानक ऐसा खर्च सामने आ सकता है जिसे टालना मुश्किल होगा। इस स्थिति में धैर्य रखना जरूरी रहेगा। अपनी उपलब्धियों का बहुत ज्यादा दिखावा करने से कोई व्यक्ति आपका गलत फायदा उठा सकता है। युवाओं को नकारात्मक सोच और गलत आदतों वाले दोस्तों से दूरी रखनी होगी। व्यवसाय- कार्यस्थल पर किसी अधीन काम करने वाले कर्मचारी के कारण परेशानी हो सकती है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। कारोबारी महिलाएं अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं। ऑफिस की राजनीति से दूरी रखें। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होने से संबंध और अच्छे होंगे। स्वास्थ्य- जोड़ों और घुटनों का पुराना दर्द दोबारा परेशान कर सकता है। बदलते मौसम से बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2 मीन - पॉजिटिव- घर का माहौल शांत रहेगा। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलने से आपकी छवि और मजबूत होगी। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी। नेगेटिव- अहंकार के कारण बनते हुए काम में रुकावट आ सकती है। भाइयों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा। युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसाय- कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी योग्यता और मेहनत से कोई खास काम आसानी से पूरा कर पाएंगे। किसी पार्टी के साथ नए प्रोजेक्ट पर काम करने की बातचीत शुरू हो सकती है। ऑफिस के काम में आपके योगदान की तारीफ होगी। लव- शादीशुदा जीवन में प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध को परिवार की मंजूरी मिलने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य- थकान और नींद न आने के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है। इसका असर काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा। पर्याप्त आराम और नींद पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

Leave Your Comment

Click to reload image