3 सितंबर का राशिफल::धनु राशि वालों के लिए कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं, मकर राशि वालों को अपना रुका पैसा मिल सकता है
03 Sep 2026
गुरुवार, 3 सितंबर को पैसा, काम, प्रॉपर्टी और रिश्तों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण स्थितियां बनेंगी। वृष राशि वालों की आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं और कारोबार में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। कन्या राशि के अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। वृश्चिक राशि वालों की प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है। धनु राशि वालों की किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात कमाई के नए रास्ते खोल सकती है। मकर राशि वालों को उधार दिया पैसा वापस मिलने और लंबे समय से किए जा रहे किसी काम में सफलता मिलने की संभावना है। वहीं, कर्क राशि वालों को लेन-देन में नुकसान से सावधान रहना होगा और मीन राशि वाले कारोबार में ज्यादा निवेश न करें। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- काम हो या परिवार, परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने से सभी काम व्यवस्थित तरीके से होते जाएंगे। हर चीज अपने तरीके से कराने की जिद छोड़ने पर परेशानी कम होगी। घर में मरम्मत या सुधार की योजना बन रही है तो वास्तु से जुड़ी बातों का भी ध्यान रखा जाएगा।
नेगेटिव- युवाओं को भविष्य की बड़ी योजनाएं बनाते समय अपनी मौजूदा स्थिति भी समझनी होगी। निजी और पारिवारिक समस्याएं सुलझाने में कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन धैर्य और शांत तरीके से फैसला लेने पर स्थितियां संभल जाएंगी। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कारोबार में फायदा होगा। निजी व्यस्तता के कारण बिजनेस के कई काम घर से ही संभालने पड़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। युवाओं को किसी प्रतियोगिता में जीत मिल सकती है।
लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध को मजबूत रखने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताना जरूरी होगा।
स्वास्थ्य- मौसम के कारण सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है। इंफेक्शन से बचने के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6 वृष - पॉजिटिव- कोई काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। जल्दबाजी और लापरवाही से बचना जरूरी होगा। आमदनी के नए रास्ते बन सकते हैं। घर के बड़े लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल शांत रहेगा।
नेगेटिव- किसी बड़े बदलाव का फैसला बहुत सोच-समझकर लें। जरूरत हो तो फिलहाल उसे टालना बेहतर रहेगा। अपने प्रतियोगियों की गतिविधियों पर नजर रखें, वरना परेशानी हो सकती है। इस समय अतिरिक्त सावधानी जरूरी होगी। व्यवसाय- कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर किया गया कोई बदलाव भी फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों का सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है और इससे तनाव बढ़ेगा।
लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। घर के बड़े लोगों के सहयोग से परिवार में सकारात्मकता और अपनापन बना रहेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या पहले से है तो उतार-चढ़ाव हो सकता है। दवा और जांच नियमित रखें तथा सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1 मिथुन - पॉजिटिव- अपने व्यवहार और व्यक्तित्व में किए जा रहे अच्छे बदलावों की परिवार और समाज में तारीफ होगी। दोस्तों से सकारात्मक बातचीत होगी। पुराने रिश्तों में भी नजदीकी बढ़ेगी। आपके व्यवहार में आया बदलाव लोगों पर अच्छा असर डालेगा।
नेगेटिव- आज मेहनत और कोशिश ज्यादा करनी पड़ेगी। आलस और सुस्ती के कारण जरूरी काम रुक सकते हैं। युवाओं को दोस्तों के साथ चैटिंग और गैर जरूरी बातचीत में ज्यादा समय खराब नहीं करना चाहिए। जरूरी कामों को प्राथमिकता देना होगा। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां बेहतर रहेंगी, लेकिन अभी नया काम शुरू करना ठीक नहीं रहेगा। अपने काम करने का तरीका और बिजनेस से जुड़ी जरूरी जानकारी हर किसी के सामने न रखें, वरना आपकी मेहनत का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों से बहस करने से बचना होगा।
लव- पति-पत्नी के बीच प्यार और तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। आपसी समझ से घर का माहौल सुखद रहेगा।
स्वास्थ्य- नियमित एक्सरसाइज और योग करें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द बढ़ सकता है, इसलिए शरीर को पर्याप्त आराम भी दें।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9 कर्क - पॉजिटिव- आज जिस काम को पूरा करने का फैसला करेंगे, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। संतुलित सोच के कारण दिन व्यवस्थित तरीके से बीतेगा। उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी करीबी दोस्त से मुलाकात खुशी देगी।
नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा उत्साह और गैर जरूरी बहस से बचना होगा। कोई पुराना विवाद दोबारा सामने आ सकता है। पैसों के लेन-देन में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखें। व्यवसाय- कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें दूर होंगी। हालांकि मन मुताबिक सफलता के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। काम के प्रति आपका उत्साह मेहनत करने की ताकत देगा। ऑफिशियल यात्रा फिलहाल फायदेमंद नहीं रहेगी।
लव- शादीशुदा जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध में पार्टनर की भावनाओं को समझना जरूरी होगा।
स्वास्थ्य- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कोई परेशानी महसूस हो तो समय पर डॉक्टर की सलाह और इलाज लें। जोखिम वाले कामों से भी दूरी रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6 सिंह - पॉजिटिव- दिन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन परेशानी के समय करीबी रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। इससे तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा रहेगा।
नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। किसी करीबी व्यक्ति की आर्थिक मदद करने से आपके पास पैसों की कमी हो सकती है। भावनाओं में आकर आर्थिक फैसला लेने के बजाय अपनी स्थिति देखकर मदद करें। व्यवसाय- कारोबार में मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। मुनाफा फिलहाल धीमी गति से मिलेगा। भविष्य की योजनाओं को शुरू करने के लिए अभी सही समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा। ऑफिस के कामों में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है।
लव- शादीशुदा जीवन सुखद और शांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम या अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- सामान्य तौर पर सेहत ठीक रहेगी, लेकिन तनाव से सिरदर्द हो सकता है। मानसिक दबाव को ज्यादा बढ़ने न दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8 कन्या - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में जरूरी कामों की योजना बना लेने से जिम्मेदारियां आसानी से पूरी होंगी। कोई बड़ा निजी फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी लेने पर गलती से बच जाएंगे। युवाओं को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। समय खराब करने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान देने से फायदा होगा।
नेगेटिव- पैसों के लेन-देन में लापरवाही नुकसान करा सकती है। कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। ज्यादा घूमने-फिरने के बजाय अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। व्यवस्थित तरीके से काम करने पर जिम्मेदारियां अच्छी तरह पूरी होंगी। व्यवसाय- कारोबार में मेहनत ज्यादा रहेगी। किसी परेशानी को संभालने के लिए अपने कुछ सिद्धांतों में थोड़ा लचीलापन लाना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाएं अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त काम का बोझ आ सकता है।
लव- पति-पत्नी के अच्छे तालमेल से घर का माहौल सुखद रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- सेहत के प्रति सावधान रहना जरूरी होगा। बदलते मौसम और प्रदूषण से बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2 तुला - पॉजिटिव- किसी सामाजिक काम के कारण आपकी योग्यता और क्षमता की तारीफ होगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। थोड़ी सावधानी और समझदारी से जरूरी कामों में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- सफलता मिलने पर उपलब्धियों का जरूरत से ज्यादा दिखावा न करें। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर उलझन हो तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। वास्तविक स्थिति समझकर फैसला लेने से परेशानी कम होगी। व्यवसाय- मेहनत और व्यवस्थित तरीके से काम करने पर कारोबारी रुकावटें काफी हद तक दूर होंगी। मार्केटिंग से जुड़ा कोई अटका काम दोस्त की मदद से पूरा हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को जल्दी सफलता मिल सकती है। नौकरी की स्थिति फिलहाल पहले जैसी रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और घर का माहौल सुखद बनेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। फिर भी खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5 वृश्चिक - पॉजिटिव- परिवार या कारोबार से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए दिन अच्छा रहेगा। सभी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे कर पाएंगे। परिवार और समाज में किसी खास काम की तारीफ होगी। विद्यार्थियों को मेहनत के मन मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने का काम थोड़ा टल सकता है, लेकिन आखिर में मामला शांत तरीके से पूरा हो जाएगा। अपनी जरूरी चीजें खुद संभालकर रखें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की आशंका रहेगी। व्यवसाय- कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी। महत्वपूर्ण फैसला अनुभवी लोगों की सलाह के बाद लेना बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है। नौकरी में अच्छे काम के कारण अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते की बातचीत भी शुरू हो सकती है।
स्वास्थ्य- शारीरिक थकान के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है। बदलते मौसम से बचाव रखें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6 धनु - पॉजिटिव- युवाओं की किसी लक्ष्य को लेकर की जा रही कोशिश सफल हो सकती है। आत्मविश्वास और मजबूत मनोबल के कारण कोई नई उपलब्धि मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात कमाई के नए रास्ते खोल सकती है।
नेगेटिव- निजी मामलों में दूसरे लोगों का दखल परेशानी बढ़ा सकता है। कोई करीबी व्यक्ति भी समस्या का कारण बन सकता है। गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत तरीके से स्थिति संभालें। अहंकार के कारण रिश्तों या काम में परेशानी बढ़ सकती है। व्यवसाय- कारोबार पर ज्यादा ध्यान देना होगा। काम करने के तरीके में किए गए बदलाव के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपकी कारोबारी समझ कई समस्याएं सुलझाने में मदद करेगी।
लव- पति-पत्नी को आपसी तालमेल बनाए रखना होगा। विवाद का असर परिवार पर न पड़ने दें। प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा समय लगाने के कारण दूसरे जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम और तनाव के कारण ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। ऐसी समस्या पहले से है तो दवा, जांच और खानपान में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8 मकर - पॉजिटिव- कोई भी फैसला अच्छी योजना बनाकर लेने से मन मुताबिक सफलता मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। किसी नए व्यक्ति से संपर्क बनेगा और आगे बातचीत बढ़ सकती है।
नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर शक न करें। किसी रुकावट के समय धैर्य रखना जरूरी होगा। नया निवेश करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें। घर के बड़े लोगों की सेहत को लेकर खास ध्यान देना पड़ेगा। व्यवसाय- नौकरी या कारोबार के सिलसिले में यात्रा की योजना बन सकती है। जिस काम के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिल सकती है। स्टाफ के कारण कोई परेशानी भी आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ कम रहेगा और राहत मिलेगी।
लव- परिवार के लोगों के बीच प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी अच्छी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- अपनी सेहत के लिए भी समय निकालना जरूरी होगा। किसी इंफेक्शन की परेशानी हो सकती है, इसलिए लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 3 कुंभ - पॉजिटिव- निजी कामों के साथ दूसरी जिम्मेदारियों में भी आपकी भागीदारी रहेगी। फाइनेंशियल प्लानिंग पर किया गया काम आगे फायदेमंद रहेगा। कला और क्रिएटिव गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- विवाद में उलझने से बचें, लेकिन किसी गलत बात पर शांत तरीके से अपना पक्ष जरूर रखें। घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। उनकी देखभाल आपकी प्राथमिकता रहेगी। व्यवसाय- कारोबार में कोई नई गतिविधि शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोचें, क्योंकि शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा सख्ती करने से उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। जरूरी दस्तावेज बहुत संभालकर रखें।
लव- पति-पत्नी के अच्छे तालमेल से कोई पारिवारिक समस्या आसानी से सुलझ जाएगी। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर खुशी और नई ऊर्जा देगा।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य परेशानी में राहत मिल सकती है। नियमित इलाज और दिनचर्या के साथ योग, हल्की वॉक जैसी गतिविधियां भी मदद करेंगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5 मीन - पॉजिटिव- मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है, इसलिए समय का सही इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। आपके अच्छे मैनेजमेंट के कारण परिवार और कारोबार दोनों की जिम्मेदारियों में संतुलन बना रहेगा। रिश्तों में भी प्यार और नजदीकी बढ़ेगी।
नेगेटिव- वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिए समय ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। विद्यार्थी और युवा अपने भविष्य से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। अच्छे नतीजों के लिए मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। व्यवसाय- पार्टनरशिप के बिजनेस में पुराने विवाद या नकारात्मक बातों को पीछे छोड़कर मौजूदा काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। कारोबार में ज्यादा निवेश करना नुकसान दे सकता है। ऑफिस में अधिकारियों के बीच आपकी पकड़ और प्रभाव बना रहेगा।
लव- जीवनसाथी का सहयोग चिंताएं कम करेगा। लव पार्टनर से मुलाकात होने से सुकून मिलेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। बहुत भारी और गैस बढ़ाने वाला भोजन लेने से बचें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7