साप्ताहिक राशिफल, 12 से 18 अक्टूबर:वृष वालों का प्रमोशन हो सकता है, कर्क को रुका पैसा और मेष वालों की एक्स्ट्रा इनकम के योग हैं
12 Oct 2026
12 से 18 अक्टूबर के बीच मेष राशि वालों के लिए अतिरिक्त आमदनी का नया साधन बन सकता है। वृषभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को खास जिम्मेदारी के साथ प्रमोशन मिलने के योग हैं। मिथुन राशि के बेरोजगार लोगों को काम का अवसर मिल सकता है। कर्क राशि वालों का रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की संभव है। मकर राशि वालों को ऑफिस से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं कुंभ राशि के कारोबार में विस्तार के योग हैं। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा सप्ताह मेष - पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ नए काम शुरू करने की योजनाएं बन सकती हैं। परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। अपनी पसंद के कामों के लिए भी समय निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है।
नेगेटिव- दूसरों की बातों पर भरोसा करने के बजाय अपने फैसले खुद लेना बेहतर होगा। लोन लेने की योजना है तो अपनी क्षमता से ज्यादा कर्ज लेने से बचें। इस समय मानसिक शांति बनाए रखना भी जरूरी होगा। करियर- बिजनेस में अतिरिक्त आमदनी का कोई नया साधन बन सकता है। कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोग फिलहाल अपने काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव न करें, क्योंकि अभी स्थिति में खास सुधार आने की संभावना कम है।
लव- जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। उनके सहयोग से अपने लक्ष्य हासिल करने में भी मदद मिलेगी।
हेल्थ- दांतों का दर्द परेशान कर सकता है। एसिडिटी बढ़ाने वाली चीजों का ज्यादा सेवन न करें।
भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 6 वृष - पॉजिटिव- किसी करीबी रिश्तेदार के अचानक घर आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार में सकारात्मक बातचीत होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी कोई रुकावट दूर होने से राहत मिलेगी। समझदारी और चतुराई से काम लेना आपकी उन्नति में मदद करेगा।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातें मन पर हावी होने से आत्मविश्वास कम हो सकता है। सोच सकारात्मक रखें और वर्तमान परिस्थितियों पर ही ध्यान दें। करीबी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। करियर- बिजनेस की योजनाओं से जुड़े हर पहलू की पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा। ऐसा न करने पर मेहनत के अनुसार नतीजे न मिलने से तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है और प्रमोशन भी संभव है।
लव- वैवाहिक जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए आपका सहयोग जरूरी होगा। बेवजह की बहस का असर परिवार की सुख-शांति पर पड़ सकता है।
हेल्थ- भारी भोजन से एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। खानपान व्यवस्थित रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन भी उपयोगी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1 मिथुन - पॉजिटिव- परिवार के किसी सदस्य से संतोषजनक खबर मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते समय भावनाओं के बजाय व्यावहारिक सोच से काम लें, क्योंकि भावुकता में लिया फैसला गलत हो सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है।
नेगेटिव- गैरजरूरी व्यस्तता के कारण आपके महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। इससे आत्मविश्वास और काम करने की क्षमता भी कम हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण मीटिंग है तो उसे टालना बेहतर होगा। जरूरी हो तो बहुत सावधानी से करें। करियर- कारोबार में किसी तरह की लापरवाही नुकसान दे सकती है। पैसों के लेनदेन में खास सावधानी रखें। बेरोजगार लोगों को काम का कोई अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह पूरी कर पाएंगे।
लव- पति-पत्नी अपनी निजी समस्याओं को आपसी समझ से सुलझाने की कोशिश करें। इससे रिश्ते में फिर मधुरता आएगी।
हेल्थ- नसों में खिंचाव और दर्द बढ़ सकता है। योग और एक्सरसाइज के लिए नियमित समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन्र, भाग्यशाली अंक- 9 कर्क - पॉजिटिव- घर में बदलाव से जुड़ी योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। युवाओं को करियर के लिए किए गए प्रयासों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नेगेटिव- भावनाओं और गुस्से पर नियंत्रण रखें। छोटी बात पर किसी से बहस हो सकती है। बच्चों की परेशानी समझने के लिए उनके साथ समय बिताएं। कोई कोर्ट केस चल रहा है तो बहुत सावधानी रखने की जरूरत होगी। करियर- स्टाफ और कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें। सख्त व्यवहार की वजह से कोई महत्वपूर्ण कर्मचारी काम छोड़ सकता है। बिजनेस विस्तार की योजना है तो उस पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
लव- पति-पत्नी के बीच अहंकार के कारण टकराव हो सकता है। बाहरी लोगों को घर के निजी मामलों में हस्तक्षेप न करने दें।
हेल्थ- गैरजरूरी गतिविधियों और नकारात्मक सोच से दूर रहें। खुद को व्यस्त और रचनात्मक रखने से मानसिक स्थिति बेहतर रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3 सिंह - पॉजिटिव- सप्ताह व्यवस्थित और आपकी इच्छा के अनुसार बीत सकता है। कुछ समस्याओं का समाधान मिलने से नई ऊर्जा महसूस होगी। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई उपलब्धि मिलने की उम्मीद है।
नेगेटिव- समय का सही प्रबंधन जरूरी होगा। घर में मेहमान आने से जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण चीज खोने या चोरी होने की आशंका है। इसकी वजह से तनाव और नकारात्मकता बढ़ सकती है। करियर- कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन मनचाहा नतीजा मिलने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल मौजूदा कामों पर ध्यान दें और नया काम शुरू न करें। पार्टनरशिप बिजनेस में परिस्थितियां काफी अनुकूल रहेंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक भी आपसी नजदीकी बढ़ाएगी। प्रेम संबंधों में संयम और मर्यादा बनाए रखें।
हेल्थ- थकान ज्यादा रह सकती है। सकारात्मक गतिविधियों में समय बिताएं और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7 कन्या - पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही किसी दुविधा का समाधान मिलने से राहत होगी। अपने दम पर कोई खास काम पूरा करने में सक्षम रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने से व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
नेगेटिव- युवा मौज-मस्ती में ज्यादा समय खराब न करें। तरक्की के लिए व्यवहार में परिपक्वता जरूरी होगी। गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें। संतान की कोई गतिविधि आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकती है। करियर- कारोबारी गतिविधियां आपकी इच्छा के अनुसार चलती रहेंगी। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने से नतीजे और बेहतर हो सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। प्रतिस्पर्धा के कारण कुछ लोग मुश्किलें पैदा कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।
लव- पति-पत्नी को रिश्ते में बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी और गहराई बढ़ेगी।
हेल्थ- दिनचर्या व्यवस्थित रखें और नियमित योग-एक्सरसाइज करें। भारी और तला-भुना भोजन पेट की परेशानी बढ़ा सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2 तुला - पॉजिटिव- घर-परिवार की सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की ऑनलाइन शॉपिंग में अच्छा समय बीतेगा। परिवार के लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखने में आपका पूरा सहयोग रहेगा। निजी काम भी व्यवस्थित तरीके से पूरे होते जाएंगे।
नेगेटिव- आलस या लापरवाही से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। कभी-कभी संकीर्ण सोच परिवार के लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकती है। व्यवहार और विचारों में संतुलन रखें। करियर- मार्केटिंग से जुड़े काम सावधानी से करें। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग पेपरवर्क बहुत सावधानी से करें, क्योंकि गलती होने की आशंका है।
लव- परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। शाम को मनोरंजन, डिनर या बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
हेल्थ- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन उपयोगी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5 वृश्चिक - पॉजिटिव- कोई अच्छी खबर मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जरूरी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात होगी। चिंताएं कम होने से मन हल्का रहेगा। युवा अपने करियर को लेकर ज्यादा गंभीर होंगे।
नेगेटिव- कोई फैसला लेने से पहले उसके फायदे और नुकसान दोनों पर विचार करें। बच्चों की गलतियों पर ज्यादा डांटने से उनका मनोबल गिर सकता है और वे हीन भावना महसूस कर सकते हैं। उनकी परेशानी को शांत तरीके से समझना बेहतर होगा। करियर- कारोबार के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। पूरी ऊर्जा और मेहनत अपने काम में लगाएं। सहयोगियों और कर्मचारियों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी अच्छी कार्यप्रणाली की वजह से तरक्की मिल सकती है।
लव- वैवाहिक जीवन में अच्छा तालमेल बनाए रखें। पार्टनर के साथ मूवी या लॉन्ग ड्राइव का कार्यक्रम बन सकता है।
हेल्थ- ज्यादा काम के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराते रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8 धनु - पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से दोस्ताना संबंध बन सकते हैं। मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। फैसले भावनाओं में आकर न लें। व्यावहारिक तरीके से योजनाएं बनाएंगे तो सफलता की संभावना मजबूत होगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में बेवजह हस्तक्षेप न करें, वरना परेशानी आपको झेलनी पड़ सकती है। करीबी रिश्तेदार से विवाद होने का असर परिवार के माहौल और रिश्तों पर भी पड़ सकता है। करियर- कार्यक्षेत्र के काम खुद व्यवस्थित करने की कोशिश करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके काम का श्रेय कोई और न ले जाए। ऑफिशियल यात्रा की योजना बन सकती है। किसी कारोबारी से विवाद चल रहा है तो उसका समाधान मिलने की अच्छी संभावना है।
लव- जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रेम संबंध को शादी में बदलने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।
हेल्थ- असंतुलित खानपान से सेहत प्रभावित हो सकती है। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें।
भाग्यशाली रंग- बसंती, भाग्यशाली अंक- 4 मकर - पॉजिटिव- फाइनेंस से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं। लंबे समय से चली आ रही चिंता या तनाव से राहत मिलेगी। धार्मिक प्रवृत्ति के किसी व्यक्ति के साथ समय बिताने से सोच और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा।
नेगेटिव- दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रखना जरूरी होगा। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इससे सिर्फ समय खराब होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर ध्यान दें। करियर- आपकी कोशिशों से कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। काम को योजनाबद्ध तरीके से करने की जरूरत होगी। सहयोगियों से बातचीत करके समस्याएं हल हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर घर की शांति पर पड़ सकता है। प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें।
हेल्थ- गिरने या चोट लगने की आशंका है। जोखिम वाले कामों से दूर रहें और वाहन सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6 कुंभ - पॉजिटिव- पसंद के कामों में अच्छा समय बीतेगा। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके मानसिक संतोष मिलेगा। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से कई व्यावहारिक बातें सीखने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- इस सप्ताह यात्रा टालना बेहतर होगा, क्योंकि उससे खास फायदा मिलने की संभावना कम है। शॉपिंग के दौरान पैसों का लेनदेन सावधानी से करें। बच्चों से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उपयोगी रहेगा। करियर- कारोबार में विस्तार हो सकता है। नए कामों की योजना को लागू करने के लिए समय अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में कोई भी फैसला बहुत सावधानी से लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोग वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध खराब न करें।
लव- परिवार के साथ बातचीत और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
हेल्थ- घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। उनकी देखभाल और समय पर इलाज पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 3 मीन - पॉजिटिव- सप्ताह में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। अपने दम पर हर काम पूरा करने की क्षमता रहेगी। घर के रखरखाव से जुड़ी योजना है तो वास्तु के नियमों का भी ध्यान रखना उचित रहेगा। अपनी किसी खास स्किल को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे।
नेगेटिव- गैरजरूरी गतिविधियों में समय खराब न करें। किसी करीबी व्यक्ति से अचानक विवाद बढ़ सकता है। विपरीत परिस्थिति में गुस्सा करने के बजाय समाधान निकालने की कोशिश करें। करियर- कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन फायदेमंद रहेगा। नौकरी में काम का बोझ बढ़ने से तनाव हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों की प्राथमिकता तय करके काम करें।
लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। विवाहेतर संबंध घर की शांति बिगाड़ सकते हैं।
हेल्थ- समस्याओं को शांत तरीके से संभालने की कोशिश करें। योग और मेडिटेशन जैसी गतिविधियां मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9