देश-विदेश

"मोदी ने चित्तौड़गढ़ में भाजपा का चुनावी शंखनाद किया, कहा - 'राजस्थान को बदलेंगे, कमल खिलाएंगे'"


सांवलिया सेठ/Chittorgarh:
Prime Minister Narendra Modi ने Rajasthan में मेवाड़ के तीर्थ सांवलिया सेठ में चुनावी शंखनाद करते हुए कहा कि Rajasthan में एक ही चेहरा है, वह है कमल. हमारी उम्मीद कमल है, उम्मीदवार भी कमल है, कमल खिलाएंगे, Rajasthan को आगे बढ़ाएंगे.

मेवाड़ की धरा से चुनावी बिगुल बजाते हुए उन्होंने आह्वान किया कि मेवाड़ की आवाज पूरे Rajasthan की आवाज है. पाण्डाल के बाहर भारी संख्या में उपस्थित लोगों से उन्होंने कहा कि पाण्डाल भले ही छोटा पड़ गया हो, लेकिन मोदी का दिल बड़ा है. पीएम मोदी ने भाजपा के चुनावी नारों का भी ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा आएगी-गुण्डागर्दी हटाएगी, भाजपा आएगी-दंगे रुकवाएगी, भाजपा आएगी-पत्थरबाजी रुकवाएगी, भाजपा आएगी-बेईमानी रुकवाएगी, भाजपा आएगी-महिला सुरक्षा लाएगी, भाजपा आएगी-रोजगार लाएगी, भाजपा आएगी-समृद्ध Rajasthan बनाएगी.

 

Leave Your Comment

Click to reload image