देश-विदेश

"हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने बड़े हादसे से बचाया, पटरी पर पत्थर और लोहे की कड़ियां मिलीं"


Udaipur : Prime Minister Narendra Modi द्वारा 24 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन Monday को Udaipur से jaipur के बीच एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गई. ट्रेन की पटरी पर पत्थर और लोहे की कड़ियां मिलने से ट्रेन चालक ने सूझबूझ से ट्रेन को रोक दिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

जानकारी के अनुसार, ट्रेन सुबह अपने निर्धारित समय पर Udaipur से रवाना हुई और मावली, चित्तौड़गढ़ होते हुए गंगरार से आगे सोनी गिरी स्टेशन के बीच पहुंची. इस दौरान ट्रेन की पटरी पर पत्थर और लोहे की कड़ियां मिलीं. ट्रेन चालक ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और नीचे उतरकर देखा तो पटरी पर लोहे के कड़ियां और पत्थर रखे हुए थे. इसकी सूचना संबंधित Police और Railwayविभाग के साथ Central Reserve Police Force को दी गई. मौके पर Railwayविभाग के कर्मचारी पहुंचे और पत्थर और लोहे की कड़ियों को हटाकर ट्रेन को रवाना किया.

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शुरू हुए अभी तक 10 दिन भी नहीं हुए हैं. इससे पहले भी इस ट्रेन के साथ दो बार दुर्घटना की घटना हुई थी. 25 सितंबर को ट्रायल के दौरान एक मवेशी ट्रेन से टकरा गया था, जिससे ट्रेन के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा था. इसके बाद 26 सितंबर को ट्रेन के एक बोगी के शीशे को किसी ने तोड़ दिया था.

RailwayPolice ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ट्रेन की पटरी पर पत्थर और लोहे की कड़ियां किसने रखी. क्या यह कोई साजिश थी या कोई लापरवाही.

 

देखे विडियो

 

www.youtube.com/shorts/FVNjM4nms6o

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#vandebharat #india #vandebharatexpress #indianrailways #indian #railfans #train #instagram #jaihind #vandematram #airindia #railway #of #modigovt #transformingrailways #makeinindia #aatmanirbharbharatabhiyan #infrastructure #news #rail #varanasi #samudrasetu #indiangovernment #insta #railways #vandebharatmission #modi #newdelhi #t #lockdown

Leave Your Comment

Click to reload image