"मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 144 प्रत्याशियों के नाम, कई दिग्गज नेताएँ भी शामिल"
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 144 लोगों को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। पीसीसी चीफ कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। लहार से डॉ गोविंद सिंह, भोपाल मध्य से आरिफ मसूद, कसरावद से सचिव यादव, जौरा से पंकज चतुर्वेदी, डबरा से सुरेश राजे, भितरवार से लखन सिंह यादव, श्योपुर से बाबूलाल जंडेल को टिकट दिया गया है।
ग्वालियर ग्रामीण से साहब सिंह गुर्जर, ग्वालियर ईस्ट से सतीश सिकरवार, ग्वालियर साउथ से परवीण पाठक, सेवड़ा से घनश्याम सिंह, भांडेर से फूल सिंह बैरया, दतिया से अवधेश नायक, मेहंगाव से राहुल भदोरिया, विजयपुर से रामनिवास रावत, संबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाह, अटेर से हेमंत कटारे को प्रत्याशी बनाया गया है।
वहीं मंदसौर से विपिन जैन, सुवासरा से राकेश पाटीदार, मांधाता से उत्तमपाल सिंह, पंधाना से रूपाली बारे, आलोट से मनोज चावला, सैलाना से हर्ष विजय गहलोत गुड्डू, गंज बासौदा से निशंक जैन, जैतपुर से उमा धुर्वे, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, चित्रकूट से नीलांशु चतुर्वेदी, नागौद से डॉक्टर रश्मि पटेल, रैगांव से कल्पना वर्मा, अमरपाटन से डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया हैं।
यहां देखिए पूरी सूची…