देश-विदेश

"केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिवाली बोनस और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की संभावना"

 


दिवाली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को गुड न्यूज मिली है। सरकार ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मियों को नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एडहॉक बोनस) देने की घोषणा की है। इसके तहत सभी पात्र कर्मियों को 30 दिन के वेतन जितनी राशि मिलेगी। यानी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के ग्रुप बी और ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाले अराजपत्रित कर्मचारी को भी यह बोनस दिया जाएगा। भले ही वे प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते हैं, उन्हें भी इसका लाभ मिल सकेगा। जानकारी के मुताबिक, एडहॉक बोनस का फायदा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के सभी योग्य कर्मियों को भी मिलेगा।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट केंद्रीय इसके साथ ही एक और बड़ा ऐलान कर सकती है। कैबिनेट कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। कहा जा रहा है कि महंगाई भत्ता 4% बढ़कर 46% होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि कल सुबह 10.30 बजे ये फैसला लिया जा सकता है। दरअसल, बुधवार को कैबिनेट की बैठक होनी है, उसमें ये अहम फैसला लिया जा सकता है।

 

 

 

 

#primeminister #india #narendramodi #bjp #modi #imrankhan #covid #pm #news #politics #indian #pmmodi #primeministerofindia #delhi #amitshah #modiji #pakistan #pti #congress #love #primeministerimrankhan #pmik #namo #leader #election #hindu #imrankhanpti #follow #instagram #history

Leave Your Comment

Click to reload image