देश-विदेश

"पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती"


पूर्व मुख्यमंत्री हादसे के शिकार हो गए. पूर्व सीएम की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बाल-बाल बचे. उन्हें मामूली चोटें आई, जिसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह हादसा मंगलवार देर रात करीब 12:00 बजे हल्द्वानी से काशीपुर की ओर जाते समय हुआ, जब उनकी कार हरियाणा मिष्ठान भंडार के सामने सड़क के मध्य लगे डिवाइडर से सीधी टकरा गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एक्सीडेंट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके साथ बैठे कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं.

एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों की सूचना पर उधम सिंह नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल उन्हें काशीपुर के प्राइवेट अस्पताल केवीआर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. हरीश रावत को सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही है.

सूचना मिलते ही एसएसपी उधम सिंह नगर मंजू नाथ टीसी के निर्देश पर सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे. सीओ भंडारी ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें काशीपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था. हादसे में हरीश रावत के सहयोगी कमल और अजय भी घायल हुए हैं.

 

 

 

 

 

#uttarakhand #india #pahadi #uttarakhandheaven #travel #dehradun #himalayas #nature #uttarakhandtourism #mountains #incredibleindia #photography #rishikesh #travelphotography #himachal #uttrakhand #uttarakhanddiaries #kedarnath #uttarakhandtraveller #devbhoomi #instagram #nainital #love #garhwal #almora #uttarakhandi #diaries #travelgram #delhi #pithoragarh

Leave Your Comment

Click to reload image