देश-विदेश

"मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया संकल्प पत्र, 10 प्रमुख घोषणाएं"

 

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) के लिए भारतीय जनता पार्टी आज (शनिवार) अपना संकल्प पत्र (MP BJP Sankalp Patra) जारी कर रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (J. P. Nadda) राजधानी भोपाल (Bhopal) के मिंटो हॉल में संकल्प पत्र का विमोचन रहे हैं।

BJP के 10 प्रमुख संकल्प…

  1. 5 वर्षों के लिए प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का क्रियान्वयन करते हुए सभी परिवार को मुफ्त राशन के साथ रियायती दर पर दाल, सरसों का तेल एवं चीनी उपलब्ध करवाएंगे।
  2. मध्य प्रदेश का कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू करेंगे।
  3. लाड़ली बहनों को मासिक आर्थिक सहायता के साथ आवास का लाभ मिलेगा।
  4. एमएसपी के साथ बोनस 2,700 रुपए प्रति क्विंटल पर गेहूं और 3,100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान की खरीद की व्यवस्था करेंगे।
  5. पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को वार्षिक 12,000 रुपए देंगे।
  6. तेंदूपत्ता संग्रहण दर 4,000 रुपए प्रति बोरा देना सुनिश्चित करेंगे।
  7. गरीब परिवार के सभी छात्रों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करेंगे।
  8. सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के साथ अब पौष्टिक नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  9. प्रत्येक संभाग में आईआईटी के तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और एम्स की तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस स्थापित किया जाएगा।
  10. प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित करेंगे।

 

 

 

 

#madhyapradesh #india #indore #bhopal #delhi #mumbai #mp #jabalpur #maharashtra #photography #rajasthan #uttarpradesh #kerala #instagram #city #punjab #madhyapradeshtourism #karnataka #ujjain #mptourism #bihar #gujarat #gwalior #haryana #tamilnadu #love #ratlam #incredibleindia #instagood #mppsc

Leave Your Comment

Click to reload image