"उत्तरकाशी सिल्क्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर लाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल"
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी स्थित सिल्क्यारा के सुरंग में फंसे मजदूर आखिरकार 17वें दिन बाहर आ ही गए. मंगलवार की दोपहर, उनके लिए जिन्दगी की नई रोशनी ले कर आई. सुरंग से बाहर आते ही मजदूरों को फौरन एंबुलेंस की जरिए अस्पताल ले जाया जा रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता के बाद मजदूरों के परिजनों, रेस्क्यू टीम और प्रशासन ने राहत की सांस ली है. फिलहाल एक – एक कर के मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक 9 मजदूर निकाले गए हैं.
2 से 3 घंटे के अंदर सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा. अंदर फंसे लोगों को एकदम से टनल के बाहर नहीं लाया जाएगा. टनल के अंदर ही अस्थायी अस्पताल बनाया गया है. यहां सभी मजदूरों का मेडिकल चेकअप होगा. कुछ देर मजदूरों को यही रखा जाएगा. टेंपरेचर नॉर्मल होने और हालत में कुछ सुधार होने पर सभी मजदूरों को 30-35 KM दूर चिन्यालीसौड़ ले जाया जाएगा. अगर किसी मजदूर की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट को एम्स ऋषिकेश ले जाया जाएगा. इसके लिए चिन्यालीसौड़ एयरस्ट्रिप पर चिनूक हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है