देश-विदेश

"महाराष्ट्र: रेलवे खाना खाने से 40 यात्री बीमार, सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया"


महाराष्ट्र: रेल में सफर के दौरान रेलवे द्वारा दिया गया खाना खाने से 40 यात्रियों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। दरअसल, चेन्नई से पुणे आ रही भारत गौरव यात्रा ट्रेन में रेलवे का खाना खाकर 40 लोग बीमार पड़ गए।

बताया जा रहा है कि जानकारी के मुताबिक रेलवे द्वारा दिया गया खाना खाने के बाद करीब 40 लोगों को फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। सभी यात्रियों को पुणे के सुसून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन देर रात जब पुणे रेलवे स्टेशन पहुंची तो सबसे सभी बीमार यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद पुणे के सुसून अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी यात्रियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

 

 

#maharashtra #mumbai #india #pune #marathi #ig #love #instagram #photography #instagood #status #delhi #bhfyp #nashik #marathimulgi #marathistatus #kerala #nature #punekar #follow #kolhapur #marathimulga #like #indian #likeforlikes #trending #maratha #desha #travel #satara

Leave Your Comment

Click to reload image