देश-विदेश

"मध्य प्रदेश के कटनी में एक महिला के साथ ट्रेन में दुष्कर्म का मामला कार्रवाई शुरू,देखे"


कटनी:
मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कटनी से सामने आया है। जहां कटनी से सतना के बीच चलती ट्रेन में आरोपी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।बताया जा रहा है जिस वक्त ये घटना हुई उस दौरान ट्रेन की उस बोगी में कोई भी मौजूद नहीं था।

पीड़ित महिला ने सतना में उतरकर अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना को जीआरपी को बताया। पकरिया स्टेशन से सतना के बीच चलती ट्रेन में महिला दुष्कर्म का शिकार हुई है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना बीते रविवार की है।

जीआरपी डीएसपी सारिका पांडे ने बताया कि महिला मूलतः सतना जिले के रहने वाली है। वह अपनी बहन से मिलने कटनी आई हुई थी। वहीं सतना वापसी के दौरान चलती ट्रेन में उसके साथ एक व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म किया गया है। उन्होंने बताया कि जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी पीड़िता को ट्रेन के अंदर ही धक्का देकर पटक दिया। महिला विवाहित है और उसके बच्चे भी है। फरियादी की शिकायत पर जीआरपी पुलिस कटनी ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं आरोपी की तलाश कर रही है।

 

 

 

 

#kolkata #nature #andhrapradesh #pune #gujrat #world #chennai #goa #westbengal #indian #jharkhand #hyderabad #of #travel #bhfyp #telangana #indori #bjp #jaipur #indorecity #uttarakhand #himachalpradesh #follow #photooftheday #ig #indorediaries #fashion #surat #madhyapradeshdiaries #news

Leave Your Comment

Click to reload image