देश-विदेश

"राहुल गांधी द्वारा शुरू होने वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा': महत्वपूर्ण जानकारी और रूट मैप"


कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) शुरू करने जा रहे हैं. यह यात्रा 20 मार्च तक चलेगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूरब से पश्चिम यानी मणिपुर से मुंबई तक होगी. इस यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इंफाल में हरी झंडी दिखाएंगे, जो 15 राज्यों से होते हुए मुंबई में समाप्त होगी. वहीं न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से गुजरेगी. छत्तीसगढ़ में कुल 536 किलो मीटर की यात्रा होगी.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को राजनीतिक, आर्थिक और समाजिक न्याय दिलाना है. ये यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों से होकर गुजरने वाली. यह यात्रा 67 दिन तक चलेगी. जिसमें 100 लोकसभा और 337 विधानसभा को न्याय यात्रा के जरिये कवर किया जाएगा. इस यात्रा की दूरी 6700 किमी. से ज्यादा होगी.

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का रूट मैप

  1. मणिपुर से मुंबई (14 जनवरी-20 मार्च)
  2. मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला
  3. नागालैंड | 257 किमी | 5 जिला
  4. असम | 833 किमी | 17 जिला
  5. अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला
  6. मेघालय | 5 किमी | 1 जिला
  7. पश्चिम बंगाल | 523 किमी | 7 जिला
  8. बिहार | 425 किमी | 7 जिला
  9. झारखंड | 804 किमी | 13 जिला
  10. उड़ीसा | 341 किमी | 4 जिला
  11. छत्तीसगढ़ | 536 किमी | 7 जिला
  12. उत्तर प्रदेश | 1,074 किमी | 20 जिला
  13. मध्य प्रदेश | 698 किमी | 9 जिला
  14. राजस्थान | 128 किमी | 2 जिला
  15. गुजरात | 445 किमी | 7 जिला
  16. महाराष्ट्र | 480 किमी | 6 जिला

 

 

 

 

#congress #bjp #india #rahulgandhi #politics #narendramodi #modi #amitshah #indianpolitics #news #delhi #inc #indian #election #priyankagandhi #soniagandhi #covid #bhfyp #yogiadityanath #memes #godimedia #trump #indiannationalcongress #rss #mumbai #instagram #namo #hindu #politicalmemes #government

Leave Your Comment

Click to reload image