देश-विदेश

राम मंदिर: भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त तय, 22 जनवरी को होगा श्रीराम का आगमन


पूरे देश को 22 जनवरी का इंतजार है. इसी दिन भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. जिस शुभ घड़ी में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी वो समय यानी शुभ मुहूर्त भी फाइनल हो गया है. अब बस उस क्षण का इंतजार है.

जानकारी के मुताबिक रामलला के विग्रह को गर्भगृह में स्थापित करने का मुहूर्त 22 जनवरी दोपहर 1.20 से 1.28 के बीच है. प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत दोपहर 12.20 बजे से होगी. सभी 121 वैदिक दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि गर्भगृह पहुंचेंगे. इसी मुहूर्त में विग्रह को स्थापित किया जाएगा और 24 अलग अलग पद्धतियां से पूजन प्रक्रिया शुरू होगी.

बताया जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण देने वाले हैं. इस कार्यक्रम में 8000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है. हालांकि, सिर्फ कुछ ही लोगों को राम मंदिर के गर्भगृह के भीतर जाने की इजाजत होगी.

बता दें कि राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं. इससे पहले बुधवार को कलश पूजन का आयोजन किया गया. अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे और प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे.

 

 

 

#ayodhya #ram #india #rammandir #hanuman #hindu #jaishreeram #hinduism #jaishriram #bjp #uttarpradesh #ramayana #krishna #narendramodi #ayodhyarammandir #mahadev #ramayan #sanatandharma #shriram #shiva #hindutva #siyaram #modi #hanumanji #lucknow #bharat #mahakal #yogiadityanath #rss #harharmahadev

Leave Your Comment

Click to reload image