देश-विदेश

"प्रधानमंत्री मोदी ने असम में कामाख्या मंदिर कॉरिडोर की आधारशिला रखी, राज्य में 11,600 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया"


गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे के दौरान रविवार को असम में 498 करोड़ रुपए की लागत वाले कामाख्या मंदिर कॉरिडोर की आधारशिला रखी. इसके साथ ही उन्होंने राज्य में 11,600 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के साथ एक रोड शो किया, जिसके बाद उन्होंने परियोजनाओं का लोकार्पण किया. इसमें राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए मोदी ने चंद्रपुर में एक अंतरराष्ट्रीय मानक के खेल स्टेडियम और नेहरू स्टेडियम को फीफा मानक फुटबॉल स्टेडियम के रूप में उन्नत करने की परियोजना शामिल है.

इसके साथ ही पीएम मोदी ने 3,400 करोड़ रुपए से अधिक की कई सड़क उन्नयन परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिसके तहत दक्षिण एशिया उपक्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (एसएएसईसी) कॉरिडोर कनेक्टिविटी के हिस्से के रूप में 38 पुलों सहित 43 सड़कों को उन्नत किया जाएगा.

इसके साथ ही, उन्होंने दो 4-लेन परियोजनाओं – डोलाबारी से जामुगुरी और बिश्वनाथ चारियाली से गोहपुर का भी उद्घाटन किया. उन्होंने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बुनियादी ढांचे और करीमगंज में एक मेडिकल कॉलेज के विकास की आधारशिला रखी. कार्यक्रम के बाद मोदी का रविवार दोपहर नई दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है.

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की पूर्वोत्तर यात्रा महत्वपूर्ण है. आने वाले लोकसभा चुनाव में एनडीए 2019 के रिजल्ट को और बेहतर करने की कोशिश करेगी. 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने जहां 14 लोकसभा सीटों में से नौ सीटें हासिल की थी.

 

 

 

 

 

#guwahati #assam #assamese #jorhat #tezpur #dibrugarh #india #nalbari #northeast #nagaon #lakhimpur #majuli #golaghat #barpeta #dhemaji #guwahaticity #axomiya #bongaigaon #kamrup #awesomeassam #instagram #morigaon #northeastindia #assamesegirl #tinsukia #sivsagar #goalpara #hajo #beauty #guwahatiblogger

Leave Your Comment

Click to reload image