देश-विदेश

भारतीय DRDO द्वारा तैयार किया गया संवाद ऐप व्हाट्सऐप को चुनौती देने के लिए पूरी तरह से तैयार है


दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टैट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वाट्सऐप को टक्कर देने के लिए भारत का देसी मैसेजिंग ऐप संवाद पूरी तरह से तैयार है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने संवाद एप को हरी झंडी दे दी है. बता दें कि यह देसी मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप साल 2021 में चर्चा में आया था. उस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी में कहा गया था कि भारत में व्हाट्सएप जैसे दो मैसेजिंग एप का बीटा टेस्ट हो रहा है. उनमें से एक ऐप का नाम संवाद (Samvad) और दूसरे का संदेश (Sandes) था.

DRDO ने एक्स पर पोस्ट करके दी जानकारी

DRDO ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा कि संवाद ऐप ने सिक्योरिटी टेस्ट को पास कर लिया है. इस ऐप को सीडॉट ने तैयार किया है. DRDO ने अपने पोस्ट में कहा, ‘Samvad ऐप, जिसे CDoT ने तैयार किया है, उसने DRDO की सिक्योरिटी टेस्ट और ट्रस्ट एस्यूरेंस लेवल (TAL) 4 को पास कर लिया है. यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर एंड टू एंड सिक्योरिटी के साथ वॉयस और टेक्स्ट मैसेजिंग की सुविधा देता है.

 

 

 

 

#drdo #india #indianarmy #upsc #isro #iaf #indianairforce #indiannavy #jaihind #ssc #ias #pictureoftheday #defence #hindustan #aviation #military #ips #su #army #gk #nda #ssccgl #photooftheday #railway #mki #indian #airforce #instagramaviation #hal #nasa

Leave Your Comment

Click to reload image