पीएम मोदी के भाषण में ममता सरकार पर तंज: संदेशखाली घटना को लेकर बड़ा बयान
कोलकाता: संदेशखाली को लेकर मचे संग्राम के बीच पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के बारासात में हुई रैली में ममता सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि ममता सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. संदेशखाली में जो हुआ. उससे देश शर्मसार हुआ है. लेकिन इसके बाद भी टीएमसी सरकार बंगाल की महिलाओं के गुनहगार को बचाने की कोशिश कर रही है.
बारासात में रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी से संदेशखाली से पहुंची पांच महिलाओं से मुलाकात की. रैली के दौरान मोदी ने लालू यादव के परिवार को लेकर कसे तंज पर पलटवार करते हुए कहा, ‘विपक्ष वाले जानना चाहते हैं कि कहां है मेरा परिवार. इन घोर परिवारवादियों को जरा यहां आकर नजर डालना चाहिए. यही तो है मोदी का परिवार.
उन्होंने कहा कि मोदी का हर पल इसी परिवार और देश की मातृशक्ति के लिए समर्पित है. जब मोदी को कोई भी कष्ट होता है तो यही माताएं-बहनें रक्षा कवच बनकर खड़ी हो जाती हैं. आज हर देशवासी खुद को मोदी का परिवार कह रहा है. आज देश का हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान, हर बहन-बेटी कह रहे हैं मैं हूं मोदी का परिवार.’