देश-विदेश

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी होंगे नए थल सेना अध्यक्ष, 30 जून को संभालेंगे भारतीय सेना की कमान

 नई दिल्ली। नए सेनाध्यक्ष के नाम का ऐलान केंद्र सरकार ने कर दिया है. लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी भारतीय थल सेना के नए अध्यक्ष होंगे. लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी इससे पहले वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के तौर पर कार्यरत हैं. उनका कार्यकाल 30 जून 2024 से शुरू होगा.

 
 
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को कार्यभार ग्रहण करेंगे, जबकि वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे उसी दिन अपना पद छोड़ेंगे. 1 जुलाई 1964 को जन्मे उपेंद्र द्विवेदी को दिसंबर 1984 में सेना की इन्फैंट्री (जम्मू और कश्मीर राइफल्स) में कमीशन मिला था.
 
लगभग 40 सालों की अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न कमांड, स्टाफ, अनुदेशात्मक और विदेशी नियुक्तियों में कार्य किया है. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की कमान नियुक्तियों में रेजिमेंट (18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स), ब्रिगेड (26 सेक्टर असम राइफल्स), डीआईजी, असम राइफल्स (पूर्व) और 9 कोर की कमान शामिल है.

Leave Your Comment

Click to reload image