Bangladeshi MP का तकिए से मुंह दबाया, फिर पूरे शरीर की खाल उतारकर किए थे शव के छोटे-छोटे टुकड़े, बांग्लादेशी सांसद के हत्याकांड में नया खुलासा
2024-10-17 16:47:44
Bangladeshi MP Anwarul Azim Murder Case: कोलकाता (Kolkata) में बांग्लादेश (Bangladesh) के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्याकांड में पश्चिम बंगाल सीआईडी (West Bengal CID) ने बड़ा खुलासा किया है। सीआईडी ने कहा कि बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम की पहले तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई। इसके बाद उनके शवों के छोटे-छोटे टुकड़े किए गए। फिर उन टुकड़ों के कुछ हिस्सों को ट्रॉली सूटकेस में रखकर बांग्लादेश की सीमा से लगते बनगांव में भी फेंका गया।
मामले की जांच कर रही पश्चिम बंगाल सीआईडी का कहना है कि अजीम अनार की मौत तकिए से मुंह दबाने की वजह से हुई है। कोलकाता के न्यू टाउन स्थित एक फ्लैट में प्रवेश करते ही बांग्लादेशी सांसद अनवार-उल-अजीम अनार का मुंह तकिये से दबा दिया गया था जिससे उनकी मौत हो गई थी।
गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सियाम हुसैन ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि बांग्लादेशी राजनीतिक नेता की दम घोंटकर हत्या करने में एक महिला ने भी अन्य लोगों की मदद की थी। सियाम को नेपाल से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला अख्तर-उज-जमां की प्रेमिका है। जमां अमेरिकी नागरिक है और कथित तौर पर इस मामले का मुख्य आरोपी है।
सीआईडी के अधिकारी ने बताया किसांसद की हत्या करने के बाद उनके शव के छोटे-छोटे टुकड़ कर दिए। उन्हें प्लास्टिक की थैलियों में डाला और फिर उन्हें न्यू टाउन, बागजोला नहर के कई हिस्सों में फेंक दिया और अलग-अलग जगह जाकर छिप गए। वहीं शव के कुछ हिस्सों को ट्रॉली सूटकेस में रखकर बांग्लादेश की सीमा से लगते बनगांव में भी फेंका गया है। सीआईडी ने सियाम से पूछताछ के बाद रविवार को दक्षिण 24 परगना जिले में एक नहर के पास से मानव हड्डियों के कुछ हिस्से बरामद किए हैं। सियाम को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसे भारत प्रत्यर्पित किया गया है।
इस तरह वारदात को दिया अंजाम
मामसे में आरोपी कसाई ने बताया है कि अख्तरुज्जमां के कहने पर उसने और चार अन्य बांग्लादेशी नागरिकों ने मिलकर सबसे पहले सांसद अनवारुल अजीम का गला घोंटकर बेरहमी से हत्या की। इस पूरे अपराध को कोलकाता के एक फ्लैट पर अंजाम दिया गया। जिहाद हवलदार ने बताया है कि हत्या के बाद बांग्लादेशी सांसद के पूरे शरीर की खाल उतारी गई और सारा मांस निकाला गया। आखिर में पहचान मिटाने के लिए मांस के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए थे।
पॉली पैक में भरकर कोलकाता के अलग-अलग हिस्सों में फेंका
कसाई ने बताया कि मांस के छोटे-छोटे टुकड़ों को एक पॉली पैक में भरा गया और हड्डियों के भी छोटे-छोटे टुकड़े किए गए। इन सब को छोटे-छोटे पॉली पैक में अच्छे से पैक कर दिया गया। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इन पॉली पैक को उठाया और कभी ट्रेन तो कभी बस के जरिए सफर करते हुए कोलकाता के अलग-अलग हिस्सों में ले जाकर इन्हें फेंक दिया। आरोपी कसाई को अब कोर्ट ले जाया जाएगा और फिर शरीर के हिस्सों को रिकवर किया जाएगा।