अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी ,अयोध्या में अलर्ट जारी
2024-10-17 16:47:44
अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने दी है. इसका एक ऑडियो वायरल होने के बाद यूपी की योगी सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है. राम नगरी में तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है. अलर्ट के बाद अयोध्या में रामकोट के सभी बैरियरों पर सघन चेकिंग अभियान के साथ जांच शुरू कर दी गई है. रामलला के दर्शन मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की निगरानी बढ़ा दी गई है.