देश-विदेश

Air India ने चुनिंदा घरेलू मार्गों के लिए लॉन्च की प्रीमियम इकॉनमी क्लास सुविधा, जानिए इसमें क्या होगा ख़ास और कब से होगी शुरुआत

 टाटा समूह की स्वामित्व वाली एयर इंडिया (Air India ) चुनिंदा घरेलू रूट पर जुलाई महीने से प्रीमियम इकोनॉमी क्लास की सेवा शुरू करने वाली है. टाटा ग्रुप से पहले सिर्फ विस्तारा एयरलाइन ही घरेलू रूट पर प्रीमियम इकोनॉमी यात्रा क्लास उपलब्ध कराती थी. बता दें कि यह पहली बार है जब एयर इंडिया ने अपने छोटे आकार के विमान में प्रीमियम इकनॉमी केबिन पेश किया है.

 
एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि फ़िलहाल सिर्फ दिल्ली-बेंगलुरु-दिल्ली और दिल्ली-चंडीगढ़-दिल्ली 2 चुनिंदा मार्ग पर एयरलाइन प्रीमियम इकॉनमी सीटें प्रदान करेगी. उसने 3 क्लास कॉन्फिरगरेशन में 2 नए A320निओ विमानों को फिर से तैयार किया है, जिसमें बिजनेस में 8 सीटें, प्रीमियम इकॉनमी में अतिरिक्त लेगरूम वाली 24 सीटें और इकॉनमी श्रेणी में 132 सीटें हैं, जो इसके यात्रियों को व्यापक विकल्प प्रदान करती हैं.
 
एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) कैंपबेल विल्सन ने कहा, “एयर इंडिया के संकीर्ण बॉडी बेड़े में 3 श्रेणी के केबिन की शुरूआत और इंटीरियर रिफिट की शुरुआत उड़ान के अनुभव को बढ़ाने की यात्रा में महत्वपूर्ण कदम हैं.” यह पहली बार है जब एयरलाइन ने अपने नैरो-बॉडी एयरक्राफ्ट पर प्रीमियम इकॉनमी केबिन पेश किए हैं. हवाई यात्रा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं ऐसे में उम्मीद है कि भविष्य में कुछ अन्य एयरलाइन भी घरेलू उड़ानों के लिए प्रीमियम इकॉनमी क्लास यात्रा प्रदान कर सकती हैं.
 

Leave Your Comment

Click to reload image