BIG BREAKING: जेपी नड्डा बन सकते हैं राज्यसभा में सदन के नेता
2024-10-17 16:47:44
बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा को जल्द ही एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्हें पार्टी की ओर से राज्यसभा में सदन का नेता बनाया जा सकता है।
बता दें कि राज्य सभा में सदन के नेता पीयूष गोयल थे लेकिन लोकसभा का सदस्य बनने के बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा में सदन का नेता सबसे बड़े संसदीय दल का नेता होता है. सरकार की महत्वपूर्ण बैठक और सदन के कामकाज की जिम्मेदारी उसी की होती है।