देश-विदेश

NEET Paper Leak: तेजस्वी बोले-‘बुला लो मेरे PS को और कर लो गिरफ्तार..

 NEET Paper Leak मामले में बिहार के पूर्व डिप्टी CM और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पर्सनल सेक्रेटरी की भूमिका सामने आने के बाद बड़ा बयान दिया है और कहा है कि अगर उसकी गलती है तो सरकार उसे गिरफ्तार कर ले मुझे कोई दिक्कत नहीं है.

 
तेजस्वी यादव ने NEET परीक्षा पेपरलीक मामले में अपने PS की भूमिका पर कहा, ‘PA, PS सबको CM बुलाए और पूछताछ कर ले, EOU ने कुछ नहीं कहा है हमारे PA पर, ये तो सिर्फ विजय सिन्हा बोल रहे हैं लेकिन CM को मैं कहता हूं कि मेरे PA को बुलाकर पूछताछ कर ले.’
 
तेजस्वी यादव ने कहा,  ‘किंगपिन को बचाना चाहते हैं इसलिए मामले को डाइवर्ट कर रहे हैं, तस्वीर सामने आई है सम्राट चौधरी के साथ आरोपी की, उस पर क्या बोलेंगे, बुला ले मेरे सहायक को और अगर गलती की है तो गिरफ्तार कर लें, हमको कोई दिक्कत नहीं है लेकिन मेरा नाम घसीटने से कुछ नहीं होगा.’ तेजस्वी यादव ने कहा पेपर लीक का मास्टरमाइंड अमित आनंद है उस पर कार्रवाई करनी चाहिए.’
 
NEET पेपर लीक को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है. बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आरोप लगाया था कि पेपर लीक कराने वाले आरोपियों के लिए तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी प्रीतम कुमार ने ही कमरों की बुकिंग करवाई थी.
 
विजय सिन्हा ने लगाया था गंभीर आरोप
विजय सिन्हा ने कहा था, ‘तेजस्वी यादव के PS प्रीतम कुमार ने गेस्ट हाउस के कर्मचारी प्रदीप के जरिए मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए कमरा बुक करवाया था. उन्होंने आगे कहा, गेस्ट हाउस में जिन लोगों को पकड़ा गया है, वे प्रीतम से जुड़े हुए हैं और प्रीतम पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव के PS हैं.
 
कौन हैं तेजस्वी के PS प्रीतम कुमार
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं प्रीतम कुमार. अगस्त 2022 में उन्हें नई पदस्थापना मिली और तेजस्वी यादव का निजी सचिव (सरकारी) बनाया गया.
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image