विदेश भेजने के नाम पर 95 लाख की ठगी
2024-10-17 16:47:44
फिरोजपुर. थाना सदर जीरा पुलिस ने दो लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर 95 लाख चार हजार 23 रुपये की ठगी करने के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
उक्त आरोपियों ने उनसे 95 लाख चार हजार 23 रुपये वसूले. काफी समय बीतने पर भी आरोपियों ने उन्हें विदेश नहीं भेजा. पीड़ितों ने जब आरोपियों से अपनी धनराशि वापस मांगी तो उन्होंने देने से इन्कार कर दिया. इस संबंधी पुलिस से शिकायत की गई.
पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश करने के बाद आरोपी हरीश, कुलदीप, आशीष व मंजीत के खिलाफ मामला
दर्ज कर लिया है.