West Bengal Girl Beat Viral Video: पश्चिम बंगाल महिलाओं-लड़कियों के लिए नर्क बन गया है। ये हम नहीं.. वहां से लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही महिलाओं की पिटाई का वीडियो कुछ यही गवाही दे रही है। जी हां… पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के लक्ष्मीकांतपुर में बीच सड़क पर महिला और उसे प्रेमी की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एक और महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कुछ लोग एक लड़की को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला बैरकपुर (Barrackpur Girl Beat Viral Video) का बताया जा रहा है और अब बंगाल पुलिस ने एक्शन लिया है। हालांकि वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है।
दरअसल वीडियो में दख रहा शख्स TMC नेता मदन मित्रा (TMC leader Madan Mitra) के करीबी जयंत सिह (Jayant Singh) है। जयंत सिह के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस (West Bengal Police) ने केस दर्ज कर लिया है। वीडियो में जयंत सिंह अपने कुछ साथियों के साथ एक महिला को बेरहमी से लाठियों से मारता हुआ दिखाई दे रहा है। ये वीडियो कमरहती क्लब का बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
पश्चिम बंगाल बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी ये वीडियो शेयर किया गया है। इसमें कुछ लोग एक लड़की के हाथ और पैर पकड़कर हवा में झुलाते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं दो लोग बेरहमी से उसे लाठियों से मर रहे हैं। मारने वालों में जयंत सिंह भी शामिल है। लड़की इस दौरान लगातर चिल्ला रही थी, लेकिन फिर भी तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता के करीबी नहीं रुकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी के कई नेताओं ने भी इसे शेयर किया है।
बैरकपुर पुलिस ने एक्स पर कार्रवाई होने की बात कही
बीजेपी के ट्वीट के बाद मामला दर्ज होने की जानकारी देते हुए बंगाल की बैरकपुर पुलिस के ट्विटर हैंडल पर लिखा कि-‘बीकेपी पीसी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक लड़की के साथ मारपीट के वीडियो को संज्ञान में लिया है। स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में दिख रहे ळोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। बैरकपुर पुलिस ने ट्वीट में बताया है कि वीडियो में दिख रहे दो लोग पहले से ही कस्टडी में हैं।
बीजेपी बोली- TMC मतलब ‘तालिबानी मुझे चाहिए’
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने भी इस वीडियो को ट्वीट करते हुए राज्य की सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। पूनावाला ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार फिर ये साबित हो गया है कि TMC मतलब ‘तालिबानी मुझे चाहिए’ हो गया है। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी सवाल करते हुए कहा कि TMC विधायक का करीबी एक लड़की को अपनी गैंग के साथ मार रहा है क्या राहुल गांधी इस बारे में कुछ कहेंगे या वहां जाएंगे?