देश-विदेश

Mukesh Sahani: VIP चीफ मुकेश सहनी के पिता की हत्या, पेट को चाकू से इस तरह से गोदा कि अंतड़ियां आ गई बाहर, नृशंस हत्या से पूरे राज्य में मचा हड़कंप

 Mukesh Sahni father murdered: इस वक्त की बड़ी बिहार (Bihar) से आ रही है। दरभंगा (Darbhanga) में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी (jeetan sahani) (70) की हत्या कर दी गई है। उनका शव मंगलवार (16 जुलाई) सुबह उनके घर से मिला है। शरीर पर धारदार हथियार से कई वार कर मारा गया है। वहीं मौके पर घर का समान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य भर में हड़कंप मच गया है।



दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का शव घर के भीतर क्षत-विक्षत हालत में मिला है। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने बड़े ही दर्दनाक तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने चाकू से गोदकर जीतन सहनी की हत्या की है। चाकू भी इस तरह से गोदा गया है कि उनका पेट फट गया है और उनकी अंतड़ियां तक बाहर आ गई है। चाकू से घाव के निशान उनके हाथ और पैरों के अलावा चेहरे पर और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी साफ नजर आ रहा है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद बताया कि यह घटना सोमवार देर रात की हो सकती है।

बताया जा रहा है कि वे घर में अकेले रहते थे। सभी बेटे बाहर रहते हैं। उनके 2 बेटे, मुकेश सहनी, और संतोष सहनी हैं। एक बेटी भी है, उनकी शादी हो चुकी है। वह मुंबई में रहती हैं।

कौन हैं मुकेश सहनी?

मुकेश राजनीतिक पार्टी विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक हैं। बिहार के पूर्व पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ मिलकर कई चुनाव जनसभाएं की थी। महागठबंधन में उनकी पार्टी घटक दल में शामिल हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image