देश-विदेश

CM योगी को बम से उड़ाने की धमकीः LLB का छात्र बोला- पांच दिन के अंदर बम से उड़ा दूंगा, उल्टी गिनती…? – Murder threat to CM Yogi

 Threat to Murder CM Yogi: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। प्रयागराज (Prayagraj) के LLB के छात्र ने सोशल मीडिया के जरिए सीएम योगी को पांच दिनों के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


आरोपी ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पांच दिन के अंदर बम से उडा दूंगा। इतना ही नहीं आरोपी ने पोस्ट के साथ यूपी पुलिस, डीएम और यूपी एसटीएफ को भी टैग किया था।


आरोपी की पहचान सराय इनायत के मलावा बुजुर्ग गांव निवासी अनिरुद्ध पांडे के रूप में हुई है। वह झूंसी क्षेत्र के एक निजी कॉलेज में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र है।

जैसे ही अनिरुद्ध पांडे का पोस्ट वायरल हुआ तो प्रयागराज पुलिस की साइबर सेल एक्टिव हो गई है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीमें लगाई गईं। इस दौरान उसकी लोकेशन सराय इनायत इलाके में मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिला और पूछताछ के लिए उसे थाने लेकर पहुंचीं। इसके बाद उसके खिलाफ सीएम को धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई।बाद में उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ के बाद बताया कि युवक ने फेमस होने के लिए यह संदेश पोस्ट किया था।
 

Leave Your Comment

Click to reload image