देश-विदेश

मंदिर के 3 सेवादारों ने महिला से गैंगरेप के बाद मार डालाः आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर लोगों ने निकाली रैली- Thane Gangrape

 Thane Gangrape: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे में महिला से गैंगरेप (gang rape of woman) के सभी 3 आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर शनिवार को लोगों ने रैली निकाली। ऐरोली से बीजेपी विधायक गणेश नाइक (BJP MLA Ganesh Naik) और स्थानीय नेताओं के  नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने काले रिबन पहनकर और हाथों में तख्तियां लेकर महिला के लिए न्याय की मांग की।


बता दें कि ठाणे जिले से जून माह की शुरुआत में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया था। 30 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। महिला का शव 9 जुलाई को एक घाटी में पड़ा हुआ मिला था। इसके आरोप में एक मंदिर के तीन सेवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

लोग तीनों आरोपियों को फांसी की मांग कर रहे हैं। विधायक गणेश नाइक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मैंने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की है।

मंदिर के सेवादारों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने छह जुलाई को अपने ससुराल वालों से विवाद के बाद अपना घर छोड़ दिया था। इसके बाद महिला ने ठाणे के कल्याण फाटा में एक पहाड़ी की चोटी पर एक मंदिर में शरण ली थी। जहां मंदिर के तीन सेवकों ने कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। उसका शव एक घाटी में फेंक दिया गया था जो 9 जुलाई को बरामद हुआ था।

9 साल की बच्ची की भी दुष्कर्म के हत्या
बता दें कि ठाणे से इसी माह एक और मनावता को शर्मसार करने का मामला सामने आया था। यहां एक 9 वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। भिवंडी के शांति नगर इलाके में रहने वाले आरोपी अभय यादव ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेप किया फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image