3 मौतों के बाद जागी MCD, बेसमेंट में चल रहे 13 कोचिंग सेंटर सील किए- Delhi IAS Coaching Incident
2024-10-17 16:47:44
Delhi IAS Coaching Incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग हादसे ( (Rau’s IAS Study Circle) के बाद MCD एक्शन में आ गया है। दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित 13 कोचिंग सेंटरों को MCD ने सील कर दिया है। MCD मेयर शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) के आदेश के बाद देर शाम अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। ऐसे कोचिंग सेंटरों को चिह्नित किय़ा जा रहा है।
बता दें कि शुक्रवार शाम सात बजे दिल्ली में नामी-गिरामी IAS कोचिंग सेंटर राव इंस्टीट्यूट (Rau’s IAS Study Circle) के बेसमेंट में पानी भरने से UPSC की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत हो गई थी। घटना के 16 घंटे ने दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और कॉर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
वहीं दिल्ली में कोचिंग हादसे के बाद सियासी हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष (BJP and Congress) घटना के लिए दिल्ली की आप सरकार (aap government) और MCD को जिम्मेदार बता रही है। वहीं दिल्ली सरकार इसका ठीकरा केंद्र पर फोड़ रही है। वहीं रविवार को करोल बाग मेट्रो स्टेशन रोड पर छात्रों का प्रदर्शन भी देखने को मिला। दूसरी ओर एबीवीपी के कार्यकर्ता मेयर के घर के बाहर प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे।
हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) एक्शन मोड में आ गया है। MCD ने बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। साथ ही, कोचिंग सेंटरों पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है। एमसीडी के अधिकारी राजेंद्र नगर इलाके में चल रहे कई कोचिंग सेंटरों पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की। मेयर शैली ओबेरॉय ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि राजेंद्र नगर में जितने भी कोचिंग सेंटर बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे हैं, एमसीडी ने उनकी सीलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जरूरत पड़ने पर यह अभियान पूरी दिल्ली में चलाया जाएगा। देर रात तक 13 कोचिंग सेंटर सील किए गए।
इन 13 कोचिंग सेंटरों को किया गया सील
IAS गुरुकुल
चहल अकादमी
प्लूटस अकादमी
साई ट्रेडिंग
IAS सेतु
टॉपर्स अकादमी
दैनिक संवाद
सिविल्स डेली IAS
करियर पावर
99 नोट्स
विद्या गुरु
गाइडेंस IAS
ईजी फॉर IAS
बेसमेंट में सिर्फ स्टोरेज बनाने की मिली थी इजाजत
फायर एनओसी के मुताबिक बिल्डिंग के बेसमेंट को स्टोरेज बनाने की इजाजत दी गई थी। इससे साफ पता चलता है कि यहां लाइब्रेरी बनाकर सुरक्षा नियमों का उलंघन किया गया है। लाइब्रेरी बनाकर सुरक्षा नियमों का उलंघन किया गया है। वहीं इस घटना में जान गंवाने वाले तीनों छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया है।