देश-विदेश

PM Modi के 10 में से 7 मंत्री RSS से… TMC नेता के सनसनीखेज दावे से मचा हड़कंप, BJP शासित राज्यों के सीएम का भी दिया ब्यौरा – Modi Cabinet

 TMC MP Derek O’Brien on Modi Cabinet: राज्यसभा TMC सांसद डेरेक ओब्रायन ने पीएम मोदी (PM Modi) के कैबिनेट को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। ओब्रायन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैबिनट के 10 में से 7 मंत्री RSS से आते हैं। इसके साथ ही TMC सांसद ने यह भी कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां के मुख्यमंत्री भी आरएसएस की पृष्ठभूमि से आते हैं।


बता दें कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तारीफ की थी। इसे लेकर कांग्रेस समेत कई दलों ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। इसके बाद TMC सांसद ने मोदी कैबिनेट पर निशाना साधा है।

डेरेक ओब्रायन ने गुरुवार (1 अगस्त) को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हिंदुत्व संगठन के दूसरे सरसंघचालक एमएस गोलवलकर से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं। टीएमसी नेता ने हाल में लिखा अपना एक लेख एक्स पर शेयर किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी आरएसएस के गोलवलकर से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश का एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने भी आरएसएस की आलोचना की है।


बीजेपी शासित 12 राज्यों में से आठ में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्वयंसेवक

अपने निजी ब्लॉग पर शेयर किए गए लेख में ओब्रायन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में 10 में से सात मंत्री संघ परिवार से आते हैं। वहीं 10 में से चार राज्यपाल पूर्व प्रचारक और आरएसएस और उसके सहयोगी संगठनों के स्वयंसेवक हैं। साथ ही बीजेपी शासित 12 राज्यों में से आठ में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्वयंसेवक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सैनिक स्कूल चलाने के लिए 10 में से छह ठेके आरएसएस समर्थकों या संबद्ध संगठनों को दिए गए हैं।
 

Leave Your Comment

Click to reload image