PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, देश को लगातार 11वीं बार कर रहे संबोधित, राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी
देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लाल किले (Red Fort) पर तिरंगा झंडा फहरा दिया है। यह 11वीं बार है, जब प्रधानमंत्री लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से झंडा फहराया। मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे ज्यादा बार लाल किले पर ध्वजारोहण करनेे वाला प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी देश को संबोधित कर रह हैं, जिसकी थीम ‘विकसित भारत @2047’ रखी गई है. इसका उद्देश्य 2047 में स्वतंत्रता की शताब्दी तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने की दिशा में सरकार की कोशिशों को आगे बढ़ाना है।