देश-विदेश

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में 8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, हरियाणा विधानसभा चुनाव मतदान की तारीख बदली

 नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा में मतदान की तिथि में बदलाव किया है। अब सूबे में 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। चुनाव आयोग ने पहले चुनाव की तारीख 1 अक्टूबर घोषित की थी अब इसे बदलकर 5 अक्टूबर किया गया है। बताया जा रहा है कि तिथि में बदलवा विश्नोई समाज की मांग पर किया गया है।



हरियाणा में 90 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया था। हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। हरियाणा के सभी 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होना था और चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर आने थे। पर अब तिथि में चुनाव आयोग ने बदलाव किया है।

हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था। चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन ने राज्य सरकार बनाई और मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने थे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल
नोटिफिकेशन- 5 सितंबर
डेट ऑफ नॉमिनेशन – 12 सितंबर तक
नाम वापसी का आखिरी दिन- 16 सितंबर
इलेक्शन डेट- 5 अक्टूबर
रिजल्ट- 8 अक्टूबर
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल
नोटिफिकेशन- फेज 1- 20 अगस्त, फेज 2- 29 अगस्त, फेज 3- 5 सितंबर
डेट ऑफ नॉमिनेशन- फेज 1- 27 अगस्त, फेज 2- 5 सितंबर, फेज 3- 12 सितंबर
नाम वापसी का आखिरी दिन- फेज 1- 30 अगस्त, फेज 2- 9 सितंबर, फेज 3- 17 सितंबर
इलेक्शन डेट- 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर
रिजल्ट- 8 अक्टूबर

Leave Your Comment

Click to reload image