कौन हैं महरंग बलोच? जिन्होंने पाकिस्तान सरकार की नाक में कर दिया दम, बोलीं- इतनी लाशें देखीं... अब मौत भी नहीं डराती है
2024-10-17 16:47:44
नई दिल्ली। 1948 से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बलूचिस्तान में शुरू हुआ प्रतिरोध इन दिनों चरम पर है। बलूचिस्तान लिबरेशन फोर्स (BLA) पूरी ताकत के साथ पाकिस्तानी फौज को निशाना बना रही है। एक तरफ जहां बीएलए के हमलों ने पाकिस्तान की शहबाज सरकार की चिंता बढ़ा दी तो वहीं 31 वर्षीय बलूची महिला महरंग बलोच ने नाक में दम कर दिया है। महरंग बलोच अंहिसा के साथ आंदोलन को बढ़ाने में विश्वास रखती हैं।
महरंग बनीं बलूचिस्तान में विरोध प्रदर्शन का सबसे बड़ा चेहरा।
सैन्य यातनाओं के खिलाफ लोगों को लामबंद कर रहीं महरंग।
रूढ़िवादी बलूचिस्तान में तेजी से बढ़ रही महरंग की लोकप्रितता।