देश-विदेश

Haryana Election Results LIVE: हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, CM सैनी पिछड़े, जानें विनेश फोगाट और भूपिंदर सिंह हुड्डा का हाल

 Haryana Vidhan Sabha Election Results LIVE:  हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती शुरुआती रुझानों में कांग्रेस (Congress) को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 60 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी सिर्फ 17 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) लाडवा सीट से पीछे चल रहे हैं।


सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से पीछे
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। अभी पोस्टल बैलेट की ही गिनती हुई है। कुछ देर बाद ईवीएम के आंकड़े भी आने लगेंगे।


 भूपिंदर सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई से आगे
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई से आगे चल रहे हैं। वहीं सिरसा सीट से गोपाल कांडा ने बढ़त बना रखी है।


 सिरसा विधानसभा सीट से गोपाल कांडा आगे
हरियाणा की सिरसा विधानसभा सीट से गोपाल कांडा आगे चल रहे हैं। वह अपनी ही हरियाणा लोकहित पार्टी से उतरे हैं और उन्हें भाजपा ने समर्थन दिया है।


अंबाला कैंट से अनिल विज फिर आगे
अंबाला कैंट विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज फिर से आगे हो गए हैं। इससे पहले थोड़ी देर के लिए वह पीछे हो गए थे. हालांकि, अब उन्होंने फिर बढ़त बना ली है।


हिसार से सावित्री जिंदल की बढ़त बरकरार
निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल हरियाणा की हिसार सीट से लगातार आगे चल रही हैं। बीजेपी से सहमति न बन पाने के बाद सावित्री जिंदल ने निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया था।


विनेश फोगाट जुलाना से आगे
कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट बैलट पेपर के शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं। इसके अलावा, अंबाला कैंट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज आगे हैं। वहीं, कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने बढ़त बनाई हुई है. रेवाड़ी से कांग्रेस नेता चिरंजीव राव आगे हैं।


जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला पीछे
शुरुआती रुझानों में हरियाणा की उचाना कलां विधानसभा सीट से जजपा चीफ दुष्यंत चौटाली पीछे चल रहे हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में जजपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 विधानसभा सीटों के लिए पांच अक्टूबर को मतदान हुआ था और मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। हरियाणा की 90 सीटों के लिए 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं।

सूबे में 67.90 फीसदी मतदान हुआ. इस बार बीजेपी को राज्य में जीत की हैट्रिक की उम्मीद है जबकि कांग्रेस एक दशक बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। इस चुनाव में मुख्य रूप से बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, इनेलो-बसपा और जेजेपी-आजाद समाज पार्टी शामिल हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image