देश-विदेश

Miss India 2024: मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने जीता मिस इंडिया का खिताब

महाकाल की नगरी उज्जैन की रहने वाली है निकिता

उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल एक पेट्रो-केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। मम्मी-पापा की लाडली और मिस इंडिया बन चुकी निकिता पोरवाल ने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग में ली है। ग्रेजुएशन डिग्री में भी ड्रामा उनकी स्पेशालिटी रही। वैसे निकिता के शौक की बात करें तो उन्हें पढ़ने, लिखने, पेंटिंग और फिल्मे देखने का शौक है।


फिल्मों में कर चुकी हैं काम
फेमिना मिस इंडिया 2023 में 30 राज्यों के विनर ने पार्टिसिपेट किया। निकिता की बात की जाए तो उन्हें एक्टिंग के अलावा लिखने का भी शौक है, उन्होंने कई सारे नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा लिखा हुआ है। निकिता के लिखे ड्रामा में 250 पेज की कृष्ण लीला भी है। निकिता होस्टिंग के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, फिल्म का टाइटिल ‘चंबल पार’ है।


महज 18 साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की

निकिता पोरवाल ने महज 18 साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर दी थी। इतनी सी उम्र में ही वो एक टीवी शो की होस्ट बन गई थीं। मजे की बात है कि निकिता एक कमाल की लेखिका भी हैं। उन्होंने कई सारी नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए ड्रामा लिखा है, जिसमें 250 पन्नों की कृष्ण लीला भी शामिल है।

सोशल मीडिया से दूरी

मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके महज 5 हजार फॉलोअर्स मौजद हैं। लेकिन अब इतनी कम उम्र में निकिता की मेहनत अब रंग लाई है और रातों रात निकिता सोशल मीडिया ही नहीं पूरे देश की धड़कन बन गई हैं। उन्हें हर कोई जानने लगा है। निकिता पोरवाल का ये सफर हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image