PM Modi: पीएम मोदी 20 अक्टूबर को करेंगे मां महामाया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन, यहां तैयारी शुरु
अंबिकापुर. PM Modi: मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा के उद्घाटन के लिए एक बार फिर नई तिथि की निर्धारित की गई है। पूर्व में 21 अक्टूबर को उद्घाटन होने की चर्चा थी। लेकिन इस तिथि में बदलाव करते हुए अब एक दिन पूर्व 20 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। पीएम मोदी वाराणसी से वर्चुअल जुडक़र एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के डायरेक्टर डॉ. एसडी शर्मा ने यहां उद्घाटन की तैयारियों को लेकर प्रशासन को ई-मेल भेजा है।मां मां महामाया एयरपोर्ट से हवाई सेवा का शुभारंभ करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को उच्च कार्यालय से अंबिकापुर जिला प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी गई है। एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) होंगे। वे वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 3 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व अन्य कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे।