देश-विदेश

सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली घटना,माता और बहनों की रक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाया जायेगा - प्रधानमंत्री मोदी


नई दिल्ली: मणिपुर में दो युवतियों को नग्न कर घुमाए जाने और फिर गैंगरेप किए जाने की घटना पर देश के लोगों में नजर आए रहे गुस्से के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने घटना को सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली घटना करार देते हुए कहा कि कानून अपनी शक्ति से एक के बाद एक कदम उठाएगा. मणिपुर की घटना को कभी माफ नहीं किया जाएगा.

संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया से रू-ब-रू होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाप करने वाले कितने हैं, गुनाह करने वाले कितने हैं, वह अपनी जगह पर है बेज्जती पूरे देश की हो रही है. 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है. सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं अपने राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करें.

उन्होंने कहा कि माता और बहनों की रक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाया जाए. घटना चाहे राजस्थान की हो, छत्तीसगढ़ की हो या मणिपुर की हो. इस देश में हिंदुस्तान के किसी भी कोने में किसी भी राज्य सरकार में राजनीतिक जातिवाद से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था का नारी का सम्मान. कानून अपनी पूरी शक्ति से औऱ सख्ती से एक के बाद एक कदम उठाएगा मणिपुर की इन बेटियों के साथ जो हुआ है, इसको कभी माफ नहीं किया जा सकता.

 

 

 

 

 

 

#manipur #assam #nagaland #india #mizoram #meghalaya #northeast #tripura #northeastindia #imphal #arunachalpradesh #sikkim #kerala #guwahati #delhi #mumbai #shillong #goa #fashion #kolkata #punjab #haryana #bihar #kohima #manipuri #tamilnadu #karnataka #maharashtra #dimapur #photography

 

Leave Your Comment

Click to reload image