देश-विदेश

राजस्थान और मणिपुर में भूकंप से झटके, जयपुर में एक के बाद एक तीन भूकंप झटके


शुक्रवार सुबह राजस्थान और मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. जयपुर में आधे घंटे के भीतर एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. सुबह 4.09 बजे 4.4 तीव्रता का पहला झटका महसूस किया गया. इसके बाद 4.22 बजे 3.1 तीव्रता का और 4.25 बजे 3.4 तीव्रता के भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए. वहीं मणपुर के उखरुल में 3.5 तीव्रता का झटका महसूस किया गया.

अच्छी बात है कि जयपुर में आए भूकंप के झटकों से अब तक फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. इधर मणिपुर में भी भूकंप के झटके लगे. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार मणिपुर के उखरुल में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूपंक की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई.

वहीं मणिपुर की बात करें तो यहां आए भूकंप में भी फिलहाल अब तक किसी भी तरह के हताहत की जानकारी नहीं है. दोनों राज्यों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

 

 

 

 

 

 

#earthquake #terremoto #earthquakes #gempabumi #sismo #tsunami #seismic #quake #nature #earth #deprem #tremor #potres #fault #tectonic #erdbeben #tremblementdeterre #faultline #epicenter #aardbeving #plateboundary #earthtremor #platetectonic #livingearth #movingearth #shake #disaster #engineering #geology #science

 

Leave Your Comment

Click to reload image