देश-विदेश

यूपी की 7 सीट पर खिला कमल, 2 पर दौड़ी साइकिल...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। यूपी की कानपुर की सीसामऊ और करहल सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, कटेहरी, मझवां, कुंदरकी और मीरापुर सीट पर जीत दर्ज कर ली है।

यूपी उपचुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ देर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इससे पहले भाजपा कार्यालय में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सीएम का स्वागत किया।


सीएम योगी ने कहा कि नौ में से सात सीटों पर जीत का श्रेय पीएम मोदी को जाता है। पीएम पर लोगों को अटूट विश्वास है। ये जीत उसी का प्रमाण है। हम सब जनता का आभार व्यक्त करते हैं। सपा और इंडी की लूट और झूठ की राजनीति की समाप्ति की शुरुआत का ये परिणाम है।

Leave Your Comment

Click to reload image