IRCTC सेवा ठप: ट्रेन की टिकटें नहीं हो पा रहीं बुक, तकनीकी खामी को लेकर रेलवे ने कही ये बात
आईआरसीटीसी में आई तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेन की ऑनलाइन टिकट बुक नहीं हो पा रही है. इस बीच IRCTC ने एक महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है. आईआरसीटीसी ने कहा है कि तकनीकी समस्या के कारण वेबसाइट और ऐप से टिकट बुकिंग के लिए भुगतान नहीं हो पा रहा है. आईआरसीटीसी ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी शेयर की है. रेलवे ने कहा है यह समस्या को लेकर काम किया जा रहा है. जल्द ही से सॉल्व कर लिया जाएगा.
मंगलवार की सुबह आईआरसीटीसी (IRCTC) ने ट्वीट के जरिये जानकारी दी है कि टिकट बुक करने में जो दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वह तकनीकी वजहों से हो रहा है.
IRCTC ने ट्वीट कर कहा कि तकनीकी कारणों से टिकटिंग सेवा उपलब्ध नहीं है. हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है. जैसे ही तकनीकी समस्या ठीक हो जाएगी हम सूचित करेंगे.