देश-विदेश

स्वच्छता में नंबर 1 रहने वाले इंदौर ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की, विश्व के 31 वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल

इंदौर
स्वच्छता में लगातार सात बार से नंबर 1 रहने वाले इंदौर ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंदौर विश्व के 31 वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल हुए हैं। इस सूची में भारत के दो शहरों को शामिल किया गया है, जिसमें इंदौर के अलावा राजस्थान के उदयपुर को जगह मिली है। यह पहला मौका है जब भारत के दो शहर, इंदौर और उदयपुर, विश्व के 31 वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल हुए हैं। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना की है।
 
वेटलैंड संरक्षण और शहरी विकास एक साथ
इंदौर ने वेटलैंड संरक्षण और शहरी विकास के बीच संतुलन स्थापित करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि शहर के प्रशासन, स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों के साझा प्रयासों का परिणाम है। स्वच्छता में लगातार शीर्ष पर रहने वाला इंदौर अब जल-पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी एक उदाहरण बन गया है।

जलाशयों को संरक्षित करने का अभियान
वेटलैंड्स, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इंदौर ने इन जलाशयों को संरक्षित करने के लिए न केवल जागरूकता अभियान चलाए, बल्कि जल निकायों की सफाई, पुनरुद्धार और संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए।

Leave Your Comment

Click to reload image