13 फरवरी को Donald Trump और PM मोदी की होगी मुलाकात! अगले सप्ताह अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं प्रधानमंत्री
PM Modi Donald Trump Meeting: अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप और PM मोदी के जल्द मुलाकात की संभावना जताई जा रही थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अगले सप्ताह अमेरिका (United States) का दौरा कर सकते हैं. फ्रांस (France) यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी की शाम वाशिंगटन डीसी (Washington, D.C.) पहुंचेंगें. प्रेसिडेंट ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के लिए डिनर होस्ट कर सकते है. शपथ ग्रहण के ठीक 22 दिन बाद दोनों नेताओं की मुलाकात होगी. दोनों की मुलाकात कई मायनों में खास रहने वाला है. अमेरिका की बागडोर संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाहे टिकी हुई है.