देश-विदेश

"चंद्रयान-3: भारत की ऐतिहासिक सफलता, चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरा चंद्रयान-3 लैंडर"


भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) चंद्रमा की सतह सफलतापूर्वक लैंड कर चूका है।

इस उपलब्धि के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश और धरती के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है, जो अब तक अनछुआ रहा था।

भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में प्रौद्योगिकीय महारत रखने वाला अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चौथा देश बन जाएगा।

चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 की अगली कड़ी है और इसका उद्देश्य चांद की सतह पर सुरक्षित और आसानी से लैंडिंग करना, चंद्रमा पर घूमना और वैज्ञानिक प्रयोग करना है। चंद्रयान -2 अपने अभियान में विफल रहा था क्योंकि इसका लैंडर ‘विक्रम’ सात सितंबर, 2019 को लैंडिंग का प्रयास करते समय लैंडर के ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी आ जाने के कारण सतह पर उतरने से कुछ मिनट पहले चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। चंद्रयान का पहला अभियान 2008 में हुआ था।

600 करोड़ रुपये की लागत वाला चंद्रयान-3 अभियान लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम-3) रॉकेट के जरिए 14 जुलाई को शुरू हुआ था और आज तक इसने 41 दिन का सफर तय कर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया है.

 




#chandrayaan #india #isro #space #mangalyaan #gaganyaan #indianarmy #nasa #satellite #isromissions #belikeanolympian #tokyo #tokyoolympics #olympics #weareteamindia #teamindia #sports #hockey #milkhasingh #lovlinaborgohain #bajrangpunia #pvsindhu #sainanehwal #cheer #indiaatolympics #yogeshwardutt #marykom #indiainolympics #ravidahiya #ptusha

Leave Your Comment

Click to reload image