देश-विदेश

"चंद्रयान 3 लाइव: इसरो ने NASA के रिकॉर्ड को तोड़ा, 80 लाख लोगों ने उपलब्धता के समय लाइव देखा"

 

Chandrayaan 3 के लाइव लैंडिंग ने इतिहास रच दिया है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) को पीछे छोड़ दिया है. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के यूट्यूब चैनल पर लाखों लोगों ने चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लाइव देखा. दूसरी तरफ, नासा ने 2021 में Perseverance Rover को मंगल ग्रह पर भेजा था. इसके लाइव को 3.81 लाख लोगों ने लाइक किया है. हालांकि, इंडिया के तीसरे मून मिशन पर लाइक करने वालों की तादाद 20 लाख रही.

इसरो के यूट्यूब चैनल पर आज शाम पांच बजे तक 3.5 लाख से ज्यादा लोग लाइव आ चुके थे. हालांकि, इंडियन स्पेस एजेंसी ने 5 बजकर 20 मिनट पर लाइव टेलीकॉस्ट शुरू किया. जैसे-जैसे लाइव का समय नजदीक आता रहा लाइव पर जुड़ने वालों की संख्या बढ़ने लगी. टेलीकॉस्ट लाइव होने के समय चंद्रयान 3 के लाइव पर 80 लाख लोग मौजूद थे.

भारत का चंद्रयान-3 मिशन सफल हो गया है. भारत ने इस सफलता के साथ इतिहास रच दिया है. लाखों लोगों ने चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग को लाइव देखा. लाखों लोग इसरो के यूट्यूब चैनल पर इस पूरी प्रक्रिया को लाइव देखने के लिए उत्साहित थे.

5 बजे 15 मिनट पर लाइव प्रसारण शुरू होने पर लगभग 10 लाख लोग जुड़े, और 5 बजे 20 मिनट पर लगभग 20 लाख लोग जुड़े. 5 बजे 30 मिनट पर दस मिनट बाद ही यह संख्या 30 लाख हो गई.

इस यूट्यूब चैनल पर 5 बजकर 41 मिनट पर लाइव प्रसारण 41 लाख लोगों ने देखा था. साथ ही, लोग अपने घरों में टीवी देखकर पूरे मिशन को लाइव देख रहे थे. पूरे मिशन को हर आयु वर्ग के लोगों ने लाइव देखा. हर कोई इस मिशन को देखना चाहता था. कोई भी इस महत्वपूर्ण अवसर को छोड़ना नहीं चाहता था.

कोई भी ऐतिहासिक अवसर छोड़ना नहीं चाहता था. रिकॉर्ड स्तर पर अधिक लोगों ने इसरो के यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रक्रिया को लाइव देखा. लाइव शुरू होने पर दस लाख लोग जुड़े, लेकिन लैंडिंग के वक्त 80 लाख लोग जुड़े. इस चैनल के कुल सब्सक्राइबरों से अधिक लोगों ने लाइव प्रसारण देखा, जो एक रिकॉर्ड है.

लाइव स्ट्रीमिंग में इसरो ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है. यह विश्व रिकॉर्ड है कि इसरो के यू ट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग को 8.06 मिलियन लोगों ने देखा. इससे पहले ब्राजील और साउथ कोरिया का लाइव मैच यूट्यूब पर 6.15 मिलियन लोगों ने देखा था.

 




#chandrayaan #india #isro #space #mangalyaan #gaganyaan #indianarmy #nasa #satellite #isromissions #belikeanolympian #tokyo #tokyoolympics #olympics #weareteamindia #teamindia #sports #hockey #milkhasingh #lovlinaborgohain #bajrangpunia #pvsindhu #sainanehwal #cheer #indiaatolympics #yogeshwardutt #marykom #indiainolympics #ravidahiya #ptusha

Leave Your Comment

Click to reload image