देश-विदेश

यूरोप ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका, टैरिफ धमकियों के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, राहुल गांधी को नहीं पता VB-GRAM-G बिल का पूरा नाम, CM सुखविंदर सुक्खू को मानव बम से उड़ाने की धमकी, 4 जवान शहीद: खाई में गिरा सेना का वाहन

 1 यूरोप ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका


US-EU Trade Deal Suspend: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के ग्रीनलैंड (Greenland) पर कब्जे के विरोध में यूरोपिए देश अब खुलकर सामने आ गए हैं। ग्रीनलैंड को विवाद की जड़ बनाने से नाराज यूरोपीय संघ (EU) ने अमेरिका (US) से व्यापार समझौते को सस्पेंड करने का ऐलान किया है। यूरोपीय संसद का यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए तगड़े झटके के सामान है।


2 टैरिफ धमकियों के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

Donald Trump On India-US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय स्विट्जरलैंड के दावोस में हैं, जहां उन्होंने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया। ट्रंप ने अपने संबोधन के बाद भारतीय मीडिया संग बातचीत में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी बात की। ट्रंप ने भारतीय मीडिया से कहा कि आपके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मेरे मन में बहुत सम्मान है। वह बेहतरीन शख्स हैं और मेरे दोस्त हैं। हमारे बीच बेहतरीन ट्रेड डील होने जा रही है।


3 राहुल गांधी को नहीं पता VB-GRAM-G बिल का पूरा नाम

नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वे VB-GRAM-G बिल के बारे में नहीं जानते। उन्होंने कहा, ‘VB-GRAM-G’ जुमला है, गरीबों के हक पर हमला है। राहुल ने गरीबों से अपील की कि वे इस नए बिल के विरोध में एकजुट हों।राहुल रचना?

Leave Your Comment

Click to reload image