देश-विदेश

बजट-2026ः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट, 13 लाख तक इनकम टैक्स फ्री होने की उम्मीद, मिडिल क्लास-किसान को होंगी ये उम्मीदें?

 आज 1 फरवरी है। देश की अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने वाला दिन। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज अपना लगातार नौवां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी। मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए 13 लाख तक इनकम टैक्स (Income Tax) फ्री किया जा सकता है। इस बजट से सीमा शुल्क सुधारों, सोना-चांदी सस्ता होने, इनकम टैक्स में छूट, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी और अमृत भारत ट्रेनों की घोषणा जैसी कई बड़ी उम्मीदें हैं। आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना का दायरा भी बढ़ने की संभावना है।



यह बजट ऐसे वक्त में आ रहा है जब एक तरफ देश की घरेलू मांग मजबूत बताई जा रही है तो दूसरी तरफ दुनिया में उथल-पुथल का माहौल है। अमेरिकी टैरिफ नीतियों और भू-राजनीतिक तनावों के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है।


लोकसभा लिस्ट ऑफ बिजनेस के मुताबिक, लोकसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसी दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार की अनुमानित आय और व्यय का स्टेटमेंट सदन के पटल पर रखेंगी। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री FRBM Act, 2003 की धारा 3(1) के तहत दो अहम स्टेटमेंट भी सदन में पेश करेंगी। ये दस्तावेज सरकार की मीडियम टर्म फिस्कल प्लानिंग और मैक्रो-इकोनॉमिक सोच को सामने रखते हैं।

धमाकों से दहला ईरान, 5 मौतें:14 लोग घायल; अमेरिका-इजराइल ने झाड़ा पल्ला
बजट से एक दिन पहले, गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में Economic Survey of India 2025-26 पेश किया था। बजट से पहले Economic Survey पेश करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है, ताकि देश की आर्थिक स्थिति का पूरा खाका सामने रखा जा सके, उससे पहले कि भविष्य की फिस्कल नीतियों का ऐलान हो। Economic Survey को देश की अर्थव्यवस्था की आधिकारिक सालाना “report card” माना जाता है. यह बीते 12 महीनों के आर्थिक प्रदर्शन की डेटा-बेस्ड समीक्षा करता है और आने वाले समय के लिए नीति दिशा का एक व्यापक रोडमैप पेश करता है।


कर्तव्य भवन पहुंचीं निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज Union Budget 2026 पेश करेंगी। इससे पहले वे अपने आवास से कर्तव्य भवन पहुंचीं। उनके साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद थे. गौरतलब है कि North Block में पहले वित्त मंत्रालय का मुख्यालय हुआ करता था, लेकिन अब वित्त मंत्रालय का हेडक्वार्टर जनपथ स्थित कर्तव्य भवन में शिफ्ट कर दिया गया है।

मिडिल क्लास की 5 बड़ी ‘विशलिस्ट’

1. इनकम टैक्स: नए टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 75 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख हो सकता है। इससे सैलरीड की 13 लाख तक की इनकम टैक्स-फ्री हो सकती है।

2. किसान सम्मान निधि: पीएम-किसान योजना की राशि 3 हजार रुपए बढ़ाकर 6 हजार से 9 हजार की जा सकती है। बीते करीब 2-3 साल से इसे बढ़ाने की बात हो रही है।

3. रेल इंफ्रास्ट्रक्चर: वेटिंग लिस्ट कम करने के लिए 300+ नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान हो सकता है। रेलवे को अब तक का सबसे बड़ा फंड मिल सकता है।

4. पीएम सूर्य घर योजना: बजट में 2 kW तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी को 30 हजार रुपए प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 40 हजार करने का ऐलान हो सकता है।

5. आयुष्मान भारत: आयुष्मान भारत (PM-JAY) योजना का दायरा बढ़ाया जा सकता है। अभी 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को इस योजना का फायदा मिल रहा है, जिसे घटाकर 60 साल किया जा सकता है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image