दुबई में भारत का फिर बजा डंका बना नंबर-1, ‘मिलकर बनाएंगे राफेल जेट’, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा बयान, PM बोले-डीपफेक रोकने के लिए AI कंटेंट पर स्पष्ट लेबल लगे, सस्ते दाम पर पहुंचाएगा इंटेलिजेंस सेवा, मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, बांग्लादेश ने स्पाइसजेट को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से रोका
20-Feb-2026
दुबई में भारत का फिर बजा डंका बना नंबर-1, ‘मिलकर बनाएंगे राफेल जेट’, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा बयान, PM बोले-डीपफेक रोकने के लिए AI कंटेंट पर स्पष्ट लेबल लगे, सस्ते दाम पर पहुंचाएगा इंटेलिजेंस सेवा, मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, बांग्लादेश ने स्पाइसजेट को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से रोका प्रमुख रहा।
दुबई में भारत का फिर बजा डंका बना नंबर-1
भारत ने Dubai International Airport (DXB) पर 2025 में अंतरराष्ट्रीय यात्री यातायात के मामले में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा. भारत से DXB के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2025 में 11.9 मिलियन यात्रियों ने DXB के जरिए यात्रा की, जिससे भारत एयरपोर्ट का सबसे बड़ा बाजार बना रहा. साल 2025 में DXB ने कुल 95.2 मिलियन यात्रियों को हैंडल किया, जो 2024 की तुलना में 3.1 प्रतिशत अधिक है. एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, 2025 केवल किसी एक पीक सीजन का साल नहीं था, बल्कि पूरे वर्ष रिकॉर्ड स्तर पर लगातार प्रदर्शन दर्ज किया गया.
‘मिलकर बनाएंगे राफेल जेट’, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा बयान
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को भारत के साथ रक्षा सहयोग को और गहरा करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि अब राफेल जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देश राफेल जेट कार्यक्रम को आगे बढ़ाना चाहते हैं। मैक्रों ने कहा कि राफेल जेट का भारत में साथ मिलकर उत्पादन किया जाएगा, और यह भविष्य के ऑर्डरों का आधार बनेगा। इंडिया AI समिट के दौरान मीडिया से बात करते हुए मैक्रों ने कहा कि दोनों देशों के बीच ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ है, जो सामान्य रक्षा संबंधों से कहीं आगे जाती है।
PM बोले-डीपफेक रोकने के लिए AI कंटेंट पर स्पष्ट लेबल लगे
दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का गुरुवार को चौथा दिन है। आज के सत्र में PM नरेंद्र मोदी ने कहा- डिजिटल कंटेंट पर ऑथेंटिसिटी लेबल होना चाहिए ताकि असली और एआई-जनरेटेड कंटेंट में फर्क पता चल सके। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा के लिए एआई स्पेस को चाइल्ड सेफ बनाना जरूरी है। इससे पहले गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कहा- AI को सबके लिए उपयोगी बनाने के लिए हमें साहसिक कदम उठाने होंगे, क्योंकि यह अरबों लोगों की जिंदगियों को बेहतर बना सकता है।
सस्ते दाम पर पहुंचाएगा इंटेलिजेंस सेवा, मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ा ऐलान किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया ने कहा कि जिस तरह जियो ने देश में डेटा सस्ता किया, उसी तरह अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी आम भारतीय तक किफायती दरों पर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘भारत इंटेलिजेंस किराये पर नहीं ले सकता’ और जियो देश को इंटरनेट युग के बाद अब ‘इंटेलिजेंस एरा (Intelligence Era)’ से जोड़ेगा।
बांग्लादेश ने स्पाइसजेट को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से रोका
बांग्लादेश ने स्पाइसजेट एयरलाइन को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह कदम बकाया राशि का भुगतान न होने के कारण उठाया गया है। बांग्लादेश के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि एयरलाइन द्वारा संबंधित अधिकारियों के बार-बार याद दिलाने के बावजूद भी बकाया भुगतान नहीं किया गया है। प्रतिबंध कब तक लागू रहेगा, इसको लेकर भी खास जानकारी नहीं दी गई है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
आयकर बिभाग के रडार पर हैदराबाद के कई मशहूर बिरयानी आउटलेट: हैदराबाद के कुछ पॉपुलर बिरयानी आउटलेट इनकम टैक्स के राडार पर आ गए हैं। पिछले साल नंवबर में हुई रेड्स के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच इस ओर इशारा कर रही है कि इन आइटलेट्स में बड़े पैमाने पर फाइनेंशियल गड़बड़ियां पाई गई हैं। जांच में अब कथित तौर पर 2019-20 फाइनेंशियल ईयर से फूड और बेवरेज सेक्टर में देश भर में लगभग 70,000 करोड़ रुपये के एक संदिग्ध टैक्स चोरी नेटवर्क का पता चला है। अधिकारी बिलिंग सॉफ्टवेयर और डिजिटल पेमेंट ट्रेल्स के संभावित हेरफेर की भी जांच कर रहे हैं, जिसमें थर्ड-पार्टी अकाउंट के ज़रिए रूट किए गए UPI ट्रांज़ैक्शन शामिल हैं। डेटा एनालिसिस और वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद टैक्स डिमांड, पेनल्टी और संभावित मुकदमे सहित आगे की कार्रवाई की उम्मीद है।
दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना बनने की ओर अग्रसर चीन: समुद्र में वर्चस्व की जंग अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. कारण, चीन ने परमाणु-संचालित पनडुब्बियों के निर्माण में तेजी लाते हुए अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है. एक थिंक-टैंक की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार 2021 से 2025 के बीच चीन ने अमेरिका से अधिक संख्या और अधिक टन भार वाली पनडुब्बियां लॉन्च की हैं, जिससे समुद्री शक्ति संतुलन को लेकर नई बहस छिड़ गई है. ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज’ (IISS) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने पिछले पांच वर्षों में परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों के निर्माण में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है.
एपस्टीन फाइल मामले में UK पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एपस्टीन फाइल में नाम सामने आने के बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू को UK पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पब्लिक ऑफिस में गलत काम करने के शक में हुई है।बता दें कि, एंड्रयू का आज 66वां जन्मदिन है. उन्हें उनके जन्मदिन के दिन ही अरेस्ट किया गया है. गुरुवार सुबह पुलिस सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित एंड्रयू माउंटबैटन विंडसर के घर पहुंची. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में पुलिस गाड़ियों को एंड्रयू के घर के बाहर देखा जा सकता है.
फिर शुरू हो सकता है Gen-Z आंदोलन: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। पीएम कार्की ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि युवाओं की बढ़ती असंतुष्टि और शिकायतों का समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो देश में एक और बड़ा विद्रोह भड़क सकता है। काठमांडू के नेपाली सेना पवेलियन में 76वें लोकतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। पीएम कार्की ने इस दौरान कहा कि लोकतंत्र केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि ठोस परिणाम देने वाली व्यवस्था होनी चाहिए। इसमें नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा, समान न्याय और शासकों की जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।
देशभर में SIR की घोषणा: चुनाव आयोग ने गुरुवार को देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के सचिव पवन दीवान ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) को लेटर लिखकर SIR से जुड़ी तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है।
ऑस्ट्रेलियाई में भारतीय पर नस्लीय हमला: Racial attack on Indian in Australia: ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर नस्लीय हमला जारी है। मेलबर्न के जिलॉन्ग में 3 लोगों ने नस्लीय हमला करते हुए 22 वर्षीय सिख नर्स हरमनप्रीत सिंह की नाक तोड़ दी। इस दौरान तीनों ने इंडियन डॉग, गो बैक (Indian Dog, Go Back) भी कहा। ये घटना मंगलवार (17 फरवरी) की रात कोरियो के एक जिम में हुई।