देश-विदेश

PM नरेंद्र मोदी कल से इजरायल दौरे पर, होगी ऐसी डील पाकिस्तान को होगा बुरा फ़ील

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल जा रहे हैं। उनकी यह यात्रा 25 फरवरी से शुरू हो रही है। उससे पहले इजरायल ने भारत को इस्लामी कट्टरपंथ का मुकाबला करने के लिए छह पक्षीय गठबंधन बनाने का प्रस्ताव दिया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि भारत को अफ्रीकी और अरब देशों के साथ इस छह पक्षीय गठबंधन (Hexagon of Alliances) शामिल होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-इजरायल संबंधों में नया इतिहास लिखने जा रहे हैं। उससे पहले इजरायली पीएम ने हेक्सागन एलायंस की बात कहकर एक नई चर्चा छेड़ दी है। डिफेंस एक्सपर्ट लेफ्टिनेंट कर्नल (रि.) जेएस सोढ़ी के अनुसार, भारत और इजरायल में अगर रक्षा संबंध डील होती है तो यह पाकिस्तान के मुंह पर जोरदार तमाचे जैसा होगा.



डिफेंस एक्सपर्ट बताते हैं कि भारत इजरायल से ऐसी डील करने जा रहा है, जो पाकिस्तान के मुंह पर जोरदार तमाचा साबित होगा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी इजरायली रक्षा तकनीक ने पाकिस्तान के कई ठिकाने तबाह कर दिए थे।

यात्रा से पहले इजरायली प्रधानमंत्री ने मोदी को प्रिय मित्र करार दिया है। उन्होंने एक्स पर दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक तालमेल पर कहा-मैंने अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी बुधवार को इजरायल की ऐतिहासिक यात्रा के बारे में बात की। इस रिश्ते को दो वैश्विक नेताओं के बीच एक शक्तिशाली गठबंधन बताते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल और भारत इनोवेशन, सुरक्षा और एक साझा रणनीतिक दृष्टिकोण में भागीदार हैं।

टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, नेतन्याहू ने कहा-मेरे सामने जो परिकल्पना है, उसके अनुसार हम पश्चिम एशिया के भीतर या उसके आसपास एक संपूर्ण व्यवस्था, मूल रूप से एक ‘छह पक्षीय’ गठबंधन बनाएंगे। हमारा मकसद ऐसे राष्ट्रों का एक ध्रुव बनाना है जो कट्टरपंथी ध्रुवों के खिलाफ वास्तविकता, चुनौतियों और लक्ष्यों पर एकमत हों।

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने X पर नेतन्याहू को धन्यवाद देते हुए कहा-धन्यवाद, मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नेतन्याहू। मैं भारत और इजरायल के बीच के बंधन और हमारे द्विपक्षीय संबंधों की विविधता से पूरी तरह सहमत हूं। भारत इजरायल के साथ अटूट मित्रता को बहुत महत्व देता है, जो विश्वास, इनोवेशन और शांति एवं प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है। मेरी आगामी इजरायल यात्रा के दौरान हमारी चर्चाओं का इंतजार रहेगा।

डिफेंस एक्सपर्ट लेफ्टिनेंट कर्नल (रि.) जेएस सोढ़ी के अनुसार, भारत और इजरायल अरसे से दोस्त रहे हैं। भारत और इजरायल दोनों ही कट्टरपंथी हमलों का शिकार होते रहे हैं। ऐसी भी चर्चा है कि भारत इजरायल के साथ बैलिस्टिक मिसाइल शील्ड, लेजर हथियार, ड्रोन और लंबी दूरी की स्टैंड-ऑफ मिसाइलों के संयुक्त विकास पर विचार कर रहा है। साथ ही आयरन डोम, डेविड्स स्लिंग और एरो जैसे एडवांस सिस्टम पर सहयोग बढ़ाने पर भी बात बन सकती है।


डिफेंस एक्सपर्ट लेफ्टिनेंट कर्नल (रि.) जेएस सोढ़ी के मुताबिक, भारत और इजरायल ऐसा रक्षा संबंध विकसित कर सकते हैं, जो युद्ध या आक्रमण के दौरान एक-दूसरे के लिए मददगार बनें। अगर, ऐसा कोई गठबंधन या डील होती है तो यह पाकिस्तान के मुंह पर जोरदार तमाचे जैसा होगा। पाकिस्तान सऊदी अरब से सैन्य गठबंधन करके यह सोच रहा है कि उसने बड़ा तीर मार लिया है।

पीएम मोदी बुधवार को इजरायल जा रहे हैं। ऐसे में 2017 के बाद यह उनका दूसरा दौरा है। यह दौरा गाजा में दो साल के युद्ध के बाद इजरायल और हमास के बीच हुए संघर्ष विराम के कुछ महीनों बाद हो रहा है। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच संबंधों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि नेतन्याहू ने मोदी को अपना निजी मित्र बताया है.

Leave Your Comment

Click to reload image