देश-विदेश

बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान, पीएम बोले- शर्मनाक, ममता बनर्जी ने पार की सारी हदें; टी-20 वर्ल्ड कप: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच आज, सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतें भी गिरी; नेपाल चुनाव में कांग्रेस-वामपंथी पार्टियों का सूपड़ा साफ़, बालेन शाह का पीएम बनना तय

  बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान, पीएम बोले- शर्मनाक,  ममता बनर्जी ने पार की सारी हदें; टी-20 वर्ल्ड कप: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच आज, सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतें भी गिरी; नेपाल चुनाव में कांग्रेस-वामपंथी पार्टियों का सूपड़ा साफ़, बालेन शाह का पीएम बनना तय प्रमुख रहा।



1. बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान, पीएम बोले- शर्मनाक,  ममता बनर्जी ने पार की सारी हदें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल में अनादर पर टीएमसी सरकार पर हमला बोला है और इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि टीएमसी सरकार ने सारी हदें पार कर दी है. बंगाल के सिलीगुड़ी में राष्ट्रपति के लिए सभा स्थल मुहैया नहीं कराने और प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर राष्ट्रपति ने सवाल उठाया था. वहीं, दूसरी ओर, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राष्ट्रपति के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए चुनाव के समय बीजेपी के इशारे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है.


2. टी-20 वर्ल्ड कप: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच आज

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज शाम 7 बडे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. मैच से पहले कप्तानों ने अपनी-अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिचेल सैंटनर ने अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ने की बात कही. इसे लेकर सूर्या ने मजे ले लिए और कहा कि ‘कुछ नया लेकर आइए, हर कोई वही बात कर रहा है’.


3. सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतें भी गिरी

US, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में संकट के बावजूद, भारत में सोने की कीमतें गिर रही हैं. 7 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 161,270 प्रति 10 ग्राम हो गई. मुंबई में यह कीमत 161,120 प्रति 10 ग्राम है.



4. नेपाल चुनाव में कांग्रेस-वामपंथी पार्टियों का सूपड़ा साफ़, बालेन शाह का पीएम बनना तय

पाल आम चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ये रुझान 165 सीटों पर अबतक सामने आये हैं। इन सीटों में RSP ने अब तक 36 सीटें जीत ली हैं, जबकि 83 पर आगे चल रही है। यह पार्टी सिर्फ 4 साल पहले एक पत्रकार रहे रबि लामिछाने ने बनाई थी। जबकि जनता द्वारा सत्ता से उखाड़कर फेंके गए पूर्व पीएम केपी ओली खुद भी झापा-5 सीट पर बालेन शाह से 31 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्हें सिर्फ 11,427 हजार वोट मिले हैं, जबकि बालेन शाह को 42,543 वोट मिल चुके हैं। ओली ने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था।


कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

जंग के बीच ईरान में जमीनी अभियान शुरू करने की तैयारी में ट्रंपः पिछले सात दिनों से ईरान पर भारी बमबारी कर उसकी सैन्य क्षमता कमजोर करने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अब वहां सीमित जमीनी सैन्य अभियान की संभावना पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ट्रंप अपने कुछ सलाहकारों और रिपब्लिकन नेताओं के साथ निजी तौर पर इस विकल्प पर चर्चा कर चुके हैं। 

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भड़की कांग्रेसः घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने पीएम को महंगाई मैन बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार महंगाई का बोझ सीधे आम लोगों पर डाल रही है। दरअसल, कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाकर आम परिवारों के बजट पर सीधा हमला किया है। वहीं 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि पिछले तीन महीनों में व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 307 रुपये तक बढ़ चुकी है। 

ईरान-इजराइल युद्ध में हुई रूस की एंट्रीः ईरान और इजरायल-अमेरिका की जंग में रूस के भी शामिल होने के कथित संकेत सामने आए हैं। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जंग के दौरान रूस ईरान को खुफिया मदद दे रहा है। NBC की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ईरान को ऐसी जानकारी दे रहा है, जिससे उसकी सेनाओं को अमेरिकी युद्धपोतों, रडार या अन्य संचार प्रणालियों का पता लगाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, अभी तक सीधी मदद की कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

Leave Your Comment

Click to reload image